लाइव न्यूज़ :

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इच्छा: पीएम मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 6, 2019 20:34 IST

उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान चेहरे पर कोई भाव लाये बिना कहा, ‘‘उनके शरीर का गठन अच्छा है। मैं चाहती हूं कि यह और बेहतर हो जाए। मुझे प्रसन्नता होगी कि अगर 56 इंच 112 इंच हो जाए। मैं चाहती हूं कि सभी लोगों की सेहत अच्छी हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देवे कुल्हड़ में चाय पेश नहीं कर रहे हैं। उनका संदर्भ मोदी के खुद को ‘‘चायवाला’’ बताने को लेकर था। बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी के लिए कोई खुलकर नहीं बोलता क्योंकि उन्हें सीबीाआई और आयकर छापों का डर होता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो।

उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान चेहरे पर कोई भाव लाये बिना कहा, ‘‘उनके शरीर का गठन अच्छा है। मैं चाहती हूं कि यह और बेहतर हो जाए। मुझे प्रसन्नता होगी कि अगर 56 इंच 112 इंच हो जाए। मैं चाहती हूं कि सभी लोगों की सेहत अच्छी हो जाए।

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को न बख्शने के लिए मशहूर बनर्जी कहा, ‘‘लेकिन वह इतने पर्याप्त चालाक हैं कि जानते हैं कि चाय पीने के लिए उसे बार बार उबालना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वे कुल्हड़ में चाय पेश नहीं कर रहे हैं। उनका संदर्भ मोदी के खुद को ‘‘चायवाला’’ बताने को लेकर था।

वह विष्णुपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए उन्होंने चायवाला होना त्याग दिया और चौकीदार बन गए।’’ बनर्जी ने अपनी पार्टी के धर्मनिरपेक्ष होने पर जोर देते हुये कहा कि टीएमसी का आशय टी से टेंम्पल (मंदिर), एम से मॉस्क (मस्जिद) और सी से चर्च(गिरजाघर) है।

इससे पहले मोदी ने ममता पर हमला बोलते हुये कहा था कि बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल को तिहरी टी- तृणमूल, तोलाबाजी (संगठन भयादोहन) और टैक्स के रूप में जाना जाता है। बनर्जी ने कहा कि टीएमसी को तोलाबाजी कहने से पहले प्रधानमंत्री को लोगों को यह बताना चाहिये कि ‘‘उन्होंने नोटबंदी से कितना कमाया।’’ बनर्जी ने आरोप लगाया कि मोदी के लिए कोई खुलकर नहीं बोलता क्योंकि उन्हें सीबीाआई और आयकर छापों का डर होता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील