लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में अब मिशन- 25 कामयाब करना किसी के लिए भी आसान नहीं है!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 29, 2019 23:22 IST

पहली बार कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी टिकट दिया है. वैभव गहलोत जोधपुर लोस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने राजस्थान में पहले ही 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी.कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी टिकट दिया है. वैभव गहलोत जोधपुर लोस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.

कांग्रेस पार्टी ने लोस चुनाव के लिए जो नई सूची जारी की है, उसमें राजस्थान के 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. 

पहली बार कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी टिकट दिया है. वैभव गहलोत जोधपुर लोस सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.

उनके अलावा बीकानेर सीट से मदनगोपाल मेघवाल, चुरु से रफिक मंडेलिया, झुंझुनूं से श्रवण कुमार, सीकर से सुभाष महरिया, जयपुर से ज्योति खंडेलवाल, अलवर से जितेंद्र सिंह, भरतपुर से अभिजीत कुमार जाटव, करौली-धौलपुर से संजय कुमार जाटव को टिकट मिला है.

 दौसा से सविता मीणा, टोंक-सवाई माधोपुर से नामो नारायण मीणा, नागौर से ज्योति मिर्धा, पाली से बद्रीराम जाखड़, जालौर से रतन देवासी, उदयपुर से रघुबीर सिंह मीणा, बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट से ताराचंद भगोरा, चित्तौड़गढ़ से गोपाल सिंह, कोटा से रामनारायण मीणा और बाड़मेर से मानवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सूची देखकर लगता है कि हर जगह जिताउ उम्मीदवार उतारने की कोशिश जरूर की गई है, परन्तु कुछ सीटों पर संभवतया सशक्त उम्मीदवार मिल नहीं पाए हैं. 

बीजेपी ने राजस्थान में पहले ही 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी और अब कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद सियासी संकेत यही हैं कि कांग्रेस और बीजेपी, दोनों में से किसी के लिए भी मिशन- 25 पूरी तरह से कामयाब करना आसान नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावअशोक गहलोतवसुंधरा राजेसचिन पायलटनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे