लाइव न्यूज़ :

बसपा प्रमुख मायावती राजनीतिक अवसाद की पीड़ा भोग रही हैंः दिनेश शर्मा

By भाषा | Updated: May 13, 2019 13:52 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि बसपा अध्यक्ष ‘राजनीतिक अवसाद’ से पीड़ित हैं। उन्हें भय है कि बसपा प्रत्याशी वर्तमान आम चुनाव में पराजित हो जायेंगे और इसी के परिणामस्वरूप वह अपना धैर्य और संयम खो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राजस्थान के अलवर में हुए सामूहिक बलात्कार कांड को लेकर रविवार को वाक् युद्ध छिड़ गया था। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो को ‘‘राजनीतिक स्वास्थ्य टॉनिक’’ की आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि बसपा अध्यक्ष ‘राजनीतिक अवसाद’ से पीड़ित हैं। उन्हें भय है कि बसपा प्रत्याशी वर्तमान आम चुनाव में पराजित हो जायेंगे और इसी के परिणामस्वरूप वह अपना धैर्य और संयम खो रही हैं।

शर्मा ने दावा किया कि मायावाती की स्मृति धुंधली हो रही है और वह कमजोरी प्रदर्शित कर रही हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘बसपा सुप्रीमो के कथनों में ये सभी लक्षण स्पष्ट लक्षित हो रहे हैं।’’ शर्मा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो को ‘‘राजनीतिक स्वास्थ्य टॉनिक’’ की आवश्यकता है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा-रालोद गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। मायावती ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद जैसे मुद्दों को हल करने में ‘‘बुरी तरह असफल’’ रही है। शर्मा ने कहा, ‘‘बसपा प्रमुख मायावती राजनीतिक अवसाद की पीड़ा भोग रही हैं।’’

उन्होंने कहा कि बसपा प्रत्याशियों की पराजय आसन्न है और उनके गठबंधन सहयोगियों की भी यही दशा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यही कारण है कि वह (मायावती) प्रधानमंत्री को ‘झूठा पिछड़ा’ कह रही है। उन्हें अपनी स्मृति में अवश्य सुधार करना चाहिए और इसके लिए उन्हें राजनीतिक स्वास्थ्य टॉनिक की आवश्यकता है।’’ विदित हो कि मायावती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राजस्थान के अलवर में हुए सामूहिक बलात्कार कांड को लेकर रविवार को वाक् युद्ध छिड़ गया था।

उन्होंने कहा , ‘‘बसपा सरकार (उप्र में) ने सामान्य व्यक्तियों के कल्याण हेतु कुछ नहीं किया..यह मोदी सरकार है जो पंच तीर्थ (बी आर आम्बेडकर के सम्मान में) का विकास कर रही है।’’ शर्मा ने कहा कि मायावती दलित होने का पाखंड करती हैं लेकिन उन्होंने समुदाय के उत्थान हेतु कुछ नहीं किया। उन्होंने दलित होने का सिर्फ ढोंग किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मायावतीदिनेश शर्मानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत