लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिरडी में एक चुनावी रैली के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी

By भाषा | Updated: May 7, 2019 08:36 IST

गडकरी मंच पर अपना भाषण समाप्त करने के बाद अपनी सीट पर वापस लौट रहे थे तभी वह बेहोश हो गए। कुछ ही मिनट में सड़क एवं परिवहन मंत्री होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए।

Open in App

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी शनिवार शाम महाराष्ट्र में शिरडी के पास एक चुनावी रैली में मंच पर बेहोश हो गए। हालांकि गडकरी जल्द ही होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए। गडकरी यहां पास के रहाता में शिरडी लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार सदाशिव लोखंडे के लिए प्रचार कर रहे थे। 

गडकरी मंच पर अपना भाषण समाप्त करने के बाद अपनी सीट पर वापस लौट रहे थे तभी वह बेहोश हो गए। गडकरी की मदद के लिए अहमदनगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल और राज्य के मंत्री राम शिंदे दौड़े। कुछ ही मिनट में सड़क एवं परिवहन मंत्री होश में आ गए और बाद में अपनी कार तक पैदल चलकर गए। शाम में वह यहां स्थित प्रसिद्ध साईबाबा मंदिर गए। 

भाजपा के एक स्थानीय नेता ने कहा कि यहां से रवाना होने से पहले उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। गडकरी इससे पहले भी मंच पर बेहोश हो चुके हैं। सात दिसम्बर 2018 को वह राज्य में राहुरी कृषि विश्वविद्यालय के एक दीक्षांत समारोह के दौरान बेहोश हो गए थे। भाजपा नेता गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनितिन गडकरीनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील