लाइव न्यूज़ :

EVM के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य का पटलवार, कहा- अखिलेश को हो गया हार का अहसास

By भाषा | Updated: April 23, 2019 18:00 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए मंगलवार की सुबह ट्वीट किया, ''पूरे भारत में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) या तो खराब हैं या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही हैं ।''

Open in App

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी हार का अहसास हो गया है इसलिए वह ईवीएम पर सवाल खडे़ कर रहे हैं । मौर्य ने ट्वीट कर कहा, ''अखिलेश जी को अपनी हार का अहसास हो गया है इसलिए उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है ।'' 

उन्होंने कहा, ''भाजपा को मिल रहे अपार जन समर्थन व सपा-बसपा की बौखलाहट से निश्चित हो गया है कि सभी दस सीटों पर हमारी पार्टी जीतेगी। इसीलिए हमारे विरोधी ने इस बार फिर से ईवीएम का दुखड़ा रोना शुरू कर दिया है ।'' 

अखिलेश ने ट्वीट कर ईवीएम पर खड़े किए थे सवाल

उल्लेखनीय है कि अखिलेश ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए सुबह ट्वीट किया, ''पूरे भारत में ईवीएम :इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन: या तो खराब हैं या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही हैं ।'' उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं हैं । 

साढे तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं । सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं । उत्तर प्रदेश में दस लोकसभा सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेशव प्रसाद मौर्याअखिलेश यादवउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप