लाइव न्यूज़ :

हनुमान बेनीवाल की BJP में हुई घर वापसी, जोधपुर में गहलोत तो बाड़मेर में मानवेंद्र को घेरने की तैयारी

By निखिल वर्मा | Updated: April 10, 2019 16:54 IST

2008 में वह भाजपा की टिकट से विधायक बने लेकिन 2013 में निर्दलीय के रूप में विधानसभा पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देबेनीवाल की पार्टी आरएलपी को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में नागौर में दो सीटें मिली थी।बीजेपी को उम्मीद है कि बेनीवाल के जुड़ने से नागौर के अलावा जोधपुर और बाड़मेर सीट पर भी सफलता मिलेगी।

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से गठजोड़ किया है। एनडीए में शामिल हुई आरएलपी को राजस्थान में नागौर सीट मिली है जहां से हनुमान बेनीवाल खुद चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री और पार्टी के चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और बेनीवाल ने बीजेपी कार्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। जावड़ेकर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए यह गठजोड़ किया गया है जिसके तहत पार्टी राज्य की नागौर सीट आरएलपी को देगी। बदले में आरएलपी राजस्थान के साथ साथ पड़ोसी हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश व दिल्ली जैसे राज्यों में भाजपा का समर्थन देगी और उसके प्रत्याशियों को जिताने में मदद करेगी। एक सवाल के जवाब में बेनीवाल ने स्वीकार किया कि नागौर की सीट से वह खुद चुनाव लड़ेगे। 

बेनीवाल की घर वापसी

बता दें कि बेनीवाल कभी भाजपा में ही हुआ करते थे। 2008 में वह भाजपा की टिकट से विधायक बने लेकिन 2013 में निर्दलीय के रूप में विधानसभा पहुंचे। पिछले दिसंबर में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी बनायी जिसने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। बेनीवाल ने कहा कि राष्ट्रहित, किसानों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा से हाथ मिलाया है ताकि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाया जा सके।

बाड़मेर-जोधपुर में कांग्रेस को घेरने की तैयारी

बेनीवाल की पार्टी आरएलपी को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में नागौर में दो सीटें मिली थी जबकि जोधपुर में एक विधायक जीत हासिल करने में सफल रहा। इसके अलावा बाड़मेर में पार्टी दो सीटों पर दूसरे नंबर रही है।

बीजेपी को उम्मीद है कि बेनीवाल के जुड़ने से नागौर के अलावा जोधपुर और बाड़मेर सीट पर भी सफलता मिलेगी। बाड़मेर से कांग्रेस ने बीजेपी के संस्थापक सदस्य जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर से इस बार उनके बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं।

जाटों के तेजतर्रार नेता बेनीवाल

बेनीवाल नागौर और शेखावटी के कई जाट बहुल जिलों में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। राजस्थान में 13-14 फीसदी जाट हैं। बेनीवाल राजस्थान में जाटों के तेज तर्रार नेता और युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। जयपुर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे बेनीवाल छात्र राजनीति से लेकर विधानसभा तक आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाते हैं। विधानसभा चुनावों में बेनीवाल नागौर, बाड़मेर, बीकानेर, सीकर और जयपुर में किसानों की पांच हुंकार रैली कर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। बेनीवाल तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थानअशोक गहलोतराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019बाड़मेरजोधपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी