लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पाकिस्तान के बिगड़ते माहौल में जम्मू-कश्मीर सीमाओं पर मतदान के लिए आपात योजनाएं

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 16, 2019 17:12 IST

चुनाव की तैयारी में व्यस्त चुनाव आयोग ने राजौरी-पुंछ जिले में 60 ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किए हैं जहां पर पाकिस्तान की ओर से कोई कार्रवाई मतदान को प्रभावित नहीं कर सकती है।

Open in App

पड़ौसी देश पाकिस्तान के साथ बिगड़ते संबंधों कारण जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में मतदान करवाना चुनाव आयोग के लिए पहले से अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। चुनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ, आतंकी हमले या गोलीबारी की संभावना को देखते हुए जम्मू, कठुआ जिले में 198 किमी अंतरराष्ट्रीय सीमा व छह जिलों में फैली 814 किमी लंबी एलओसी पर स्थित सैंकड़ों मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं।

यही नहीं पिछले साल 26 नवम्बर को पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर सीजफायर ने 18 साल पूरे कर लिए हैं पर इस खुशी के बावजूद उस पार से चुनाव के दौरान की जाने वाली गड़बड़ की आशंका के चलते प्रशासन ने मतदान की खातिर आपात योजनाएं अभी से तैयार करनी आरंभ कर दी हैं।

एलओसी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सेना ने चुनाव को सुरक्षित बनाने के लिए पक्की तैयारी की है। सूत्रों के अनुसार सीमा की सुरक्षा के मुद्दे पर कोर ग्रुप, उसके बाद गृह सचिव, रक्षा सचिव स्तर की बैठक के बाद जल्द सेना, सुरक्षाबल अपने स्तर पर भी चुनाव के मद्देनजर की गई सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। वहीं, चुनाव की तैयारी में व्यस्त चुनाव आयोग ने राजौरी-पुंछ जिले में 60 ऐसे मतदान केंद्र चिन्हित किए हैं जहां पर पाकिस्तान की ओर से कोई कार्रवाई मतदान को प्रभावित नहीं कर सकती है।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक आयोग ने 60 मोबाइल मतदान केंद्र बनाएं हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बीच पाकिस्तान के अंदरूनी हालात के मद्देनजर जम्मू के अखनूर, राजौरी, पुंछ, बारामुला, कुपवाड़ा व लेह के कुछ हिस्सों में एलओसी से सटे इलाकों में चुनाव की सुरक्षा को लेकर सेना, सुरक्षाबल अधिक सतर्क हैं।

जानकारी के लिए 40 लाख से अधिक लोग पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी और 198 किमी लम्बे जम्मू कश्मीर के इंटरनेशनल बार्डर पर रहते हैं। विभिन्न चरणों में सीमांत क्षेत्रों में मतदान होना है। प्रशासन को मतदान के लिए आपात योजनाएं इसलिए तैयार करनी पड़ रही हैं क्योंकि पाक सेना सीमा और एलओसी पर शांति भंग करने से बाज नहीं आ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो