लाइव न्यूज़ :

क्या राहुल गांधी पीएम कैंडिडेट हैं? पढ़े लालू की बेटी मीसा भारती का जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2019 17:52 IST

Lok Sabha Election 2019: राहुल गांधी अपने आप को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश कर चुके हैं। वह कह चुके हैं कि अगर सत्ता में आएंगे तो प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं महागठबंधन में शामिल कई पार्टियों अब भी उनके प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर एक आम राय नहीं बन पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में बिहार के पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रहीं लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साझा की अपनी राय2014 में पाटलिपुत्र से चुनाव हार गई थीं मीसा भारती, पारिवारिक कलह के बीच एक बार फिर उसी सीट से आजमा रही हैं किस्मत

Lok Sabha Election 2019: बिहार के पाटलिपुत्र से एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती हुंकार भर रही हैं। 2014 के चुनाव में वह इस सीट से चुनाव हार गई थीं। उन्हें आरजेडी से बीजेपी में गए राम कृपाल यादव से हार मिली थी। वर्तमान में आरजेडी प्रमुख जेल में बंद हैं और पार्टी पारिवारिक कलह से जूझ रही हैं। इस बीच मीसा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर बेबाक प्रतिक्रिया दी है। मीसा भारती के मुताबिक उन्हें राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की संभावना नजर आती है। मीसा ने राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे भी गढ़े। 

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मीसा भारती ने कहा, ''मैं राहुल गांधी में भविष्य का प्रधानमंत्री देखती हूं। वह मानवीय रवैया और भविष्य में भारत की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता दिखा चुके हैं। भारत सांस्कृतिक, धार्मिक और भौगोलिक विविधता और आर्थिक और सामाजिक विषमता वाला देश है। केवल एक दयालु और उदार व्यक्ति जो इस विविधता का सम्मान करता है और विषमता को समझता है वह देश को शानदार और समृद्ध भविष्य की ओर ले जा सकता है, न कि वह जिसके पास अपने मनगढ़ंत अतीत का संस्करण है।''

बता दें कि राहुल गांधी अपने आप को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश कर चुके हैं। वह कह चुके हैं कि अगर सत्ता में आएंगे तो प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं महागठबंधन में शामिल कई पार्टियों अब भी उनके प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर एक आम राय नहीं बन पाई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमीसा भारतीलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है