लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए कौन हैं राज बब्बर की सीट पर चुनाव लड़ने वाले मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी 

By धीरज पाल | Updated: March 23, 2019 11:31 IST

राजनीतिक गलियारों में शायर इमरान प्रतापगढ़ी बेहद नए हैं। टिकट पाने के बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक शायरी ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान प्रतापगढ़ी का जन्म 6 अगस्त 1987 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला में हुआ था। इमरान प्रतापगढ़ी अपने खास उर्दू-हिंदी शायरी के लिए युवाओं के बीच में काफी फेमस हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की 7वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 35 प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। कांग्रेस की इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किया है। कांग्रेस पार्टी ने बड़ा उटलफेर करते हुए राज बब्बर को मुरादाबाद से टिकट काट दिया है और उनकी जगह पर मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी ने राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी से टिकट दिया है।  

राजनीतिक गलियारों में शायर इमरान प्रतापगढ़ी बेहद नए हैं। टिकट पाने के बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक शायरी ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि बुज़ुर्गों की विरासत पर अभी तक नाज़ करता हूँ, ज़मीं का साथ देने के लिये परवाज़ करता हूँ !, सियासत जंग है इस दौर में जम्हूरियत वालों, मुरादाबाद से इस जंग का आग़ाज़ करता हूँ !!"। आइए जानते हैं इमरान प्रतापगढ़ी के बारे में: 

कौन हैं इमरान प्रतापगढ़ी 

इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इमरान प्रतापगढ़ी का जन्म 6 अगस्त 1987 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला में हुआ था। प्रतापगढ़ में जन्म की वजह से इमरान ने अपने नाम के आगे 'प्रतापगढ़ी' जोड़ लिया। इमरान प्रतापगढ़ी अपने खास उर्दू-हिंदी शायरी के लिए युवाओं के बीच में काफी फेमस हैं। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। साल 2016 में पूर्व अखिलेश की सरकार में  इन्हें यश भारती पुरस्कार से नवाजे जा चुके। युवाओं के बीच लोकप्रियता और मुस्लिम समाज से आने के कारण मुरादाबाद सीट पर इमरान प्रतापगढ़ी एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखे जा रहे हैं। 

यहां पढ़ें सातवीं लिस्ट के 35 उम्मीदवारों के नामः-

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसउत्तर प्रदेशमुरादाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप