लाइव न्यूज़ :

हिमाचल में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा ने लोकसभा की चार सीटें पर किया कब्जा, अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2019 13:28 IST

कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर सीट से जहां अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगा लिया है। वहीं, रामस्वरूप शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार जीते हैं। अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया है। रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया है।बता दें कि 2014 में भी भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर कब्जा जमाया था।

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। यहां पर लोकसभा की 4 सीट ही है। हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 

कांगड़ा, मंडी, शिमला और हमीरपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। हमीरपुर सीट से जहां अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगा लिया है। वहीं, रामस्वरूप शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।रामस्वरूप शर्मा दूसरी बार जीते हैं। अनुराग ठाकुर ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। 

उन्होंने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर को हराया है। रामलाल ठाकुर चौथी बार लोकसभा चुनाव हारे हैं। मंडी से रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को हराया है। वहीं, शिमला से सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के धनी राम शांडिल को मात दी है। बता दें कि 2014 में भी भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर कब्जा जमाया था।

वहीं, 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ३-१ से जीत दर्ज की थी। वहीं, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर ने पवन काजल को हराया है। 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन इन चारों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार की लीड काउंटिंग के लिए बचे हुए मतों से ज्यादा है। ऐसे में भाजपा के चारों प्रत्याशियों की जीत पक्की है।

रिकॉर्डतोड़ 73 फीसदी के करीब वोटिंग हुई

गौरलतब है कि हिमाचल में चारों सीटों पर 45 प्रत्याशी मैदान में थे। सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी मंडी सीट पर उतरे थे। कांगड़ा और हमीरपुर में 11-11 और शिमला में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इस वजह से यहां दो ईवीएम के जरिये वोटिंग हुई है। वहीं, इस बार लोकसभा चुनाव में बीते 42 साल का वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा है और रिकॉर्डतोड़ 73 फीसदी के करीब वोटिंग हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील