लाइव न्यूज़ :

गुड़गांव लोकसभा सीट: कांग्रेस के अजय सिंह और बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह के बीच मुकाबला, जानें इतिहास व राजनीतिक समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 16:44 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 5 लाख है और अहीर मतदाता करीब 6 लाख हैं। हरियाणा के सभी 10 लोकसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव को लेकर गुड़गांव सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यहां के वर्तमान सांसद राव इंद्रजीत सिंह को एक बार फिर टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने कैप्टन अजय सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जो राव अभय सिंह के बेटे हैं। ऐसे में इस सीट पर पहली बार राव परिवार आमने-सामने होंगे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि  कैप्टन अजय यादव के पिता राव अभय सिंह और बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत के पिता राव बीरेंद्र के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी किसी से छिपी नहीं है।गुड़गांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अजय सिंह को टिकट देकर मुकाबला काफी रोमांचक कर दिया है।

इंद्रजीत सिंह राव का रहा है दबदबा

गुड़गांव लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह राव का दबदबा रहा है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इंद्रजीत सिंह राव ने इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी  जाकिर हुसैन को हराया था। इंद्रजीत सिंह राव को 6 लाख 47 हजार से अधिक वोट मिले थे, जबकि जाकिर हुसैन को 3 लाख 70 हजार से अधिक वोट मिले थे। 

साल 2009 में इंद्रजीत सिंह राव ने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। तब उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जाकिर हुसैन को हराया था। गौरतलब है कि 2009 के चुनाव में इंद्रजीत को 2 लाख 78 हजार से अधिक वोट मिले थे। वहीं, जाकिर हुसैन को 1 लाख 93 हजार से अधिक ही वोट मिल सके थे। 

कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव को बीजेपी के प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह राव को हराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस इस सीट से जीतकर दोबारा अपनी जीत का दबदबा कामय कर सकती है या नहीं? 

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 5 लाख है और अहीर मतदाता करीब 6 लाख हैं। कांग्रेस की ओर से कैप्टन अजय यादव का नाम देरी से घोषित हुआ, लिहाजा उन्हें प्रचार में जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुडगाँवकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील