लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: गुजरात के तीन जिलों के इन गांव में लोगों ने नहीं डाले एक भी वोट, ये हैं कारण

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2019 16:25 IST

जामनगर लोकसभा क्षेत्र के कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर रवि शंकर ने बताया कि उन्होंने गांव वालों मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे चरण में करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ हालांकि, गुजरात के जामनगर, कच्छ और तापी जिले में कुछ ऐसे गांव हैं जिन्होंने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार किया। रिपोर्ट्स के अनुसार यह लोग सूखे से प्रभावित, फसल के उचित दाम नहीं मिलने, खेती के लिए पर्याप्त मात्र में पानी नहीं मिलने से नाराज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जामनगर लोकसभा क्षेत्र के भांगोर गांव में तीन पोलिंग बूथ पर 3,344 वोटरों में से कोई भी वोट के लिए नहीं आया।

जामनगर लोकसभा क्षेत्र के कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर रवि शंकर ने बताया कि उन्होंने गांव वालों मनाने की पूरी कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। किसान अपने फसल के लिए बीमा के तौर पर कम पैसे मिलने से भी नाराज थे। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रविशंकर ने कहा, 'हमने अपने तालुका विकास अधिकारी को भेजा था, कुछ सीनियर अधिकारी और एसपी भी गये। हालांकि, वे नहीं माने।' 

ऐसे ही तापी जिले के सोंगाध तालुका के तीन गांव में भी लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। यह गांव बारडोली लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यहां के गांव वाले पानी, हेल्थकेयर, शिक्षा, सड़क और बिजली नहीं मिलने से नाराज थे। इन तीन गांव के नाम बुधवाडा, ओल्ड अमलपाडा और ओल्ड कुईलिवेल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन गांव में करीब 1200 वोटर हैं।

कच्छ जिले के नांदा गांव में भी लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। यह गांव रापर के 50 किलोमीटर पूर्व में रण ऑफ कच्छ में स्थित हैं और यहां 549 पंजीकृत वोटर हैं। गांववालों के अनुसार सरकार उन्हें पीने का पानी भी मुहैया नहीं करा रही है और इसलिए वे वोट नहीं देंगे। बता दें कि कच्छ इन दिनों हाल के वर्षों में सबसे खराब सूखे से गुजर रहा है। गुजरात में सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों के लिए वोट 23 अप्रैल को डाले गये। इस दौरान 57.53 प्रतिशत वोट हुए। यह विधान सभा चुनाव में डाले गये 63.67 वोट प्रतिशत से 6.14 कम है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव