लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बीजेपी के गढ़ राजकोट में बीजेपी-कांग्रेस के बीच असल लड़ाई, कृषि संकट सबसे ज्वलंत मुद्दा

By भाषा | Updated: April 11, 2019 14:18 IST

Open in App

कुमार आनंद राजकोट (गुजरात)

सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित राजकोट लोकसभा क्षेत्र के लिए आम चुनाव 2019 का ज्वलंत मुद्दा कृषि और किसान संकट है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मेलजोल वाली यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। पिछले सात चुनावों में से छह बार यह सीट भगवा पार्टी के हिस्से में आयी है। हालांकि इस बार कांग्रेस सत्तारूढ़ दल को कड़ी चुनौती देने की कोशिश में जुटी है।

यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद मोहन कुंदरिया और कांग्रेस प्रत्याशी व विधायक ललित कगथारा के बीच है। केन्द्र ने हाल ही में राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने की घोषणा की है। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने भी हाल ही में यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी दी है। इसके लिए जमीन राज्य सरकार ने आवंटित की है।

राजकोट सीट से भाजपा उम्मीदवार धनसुख भंडारी का कहना है, 'मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने राजकोट के लिए जो किया है वह कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। शहर को एम्स और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा मिलने वाला है। सौनी योजना से पेयजल की समस्या हल हो गई है।' 

भंडारी का दावा है कि राजकोट सीट इस बार भी भगवा पार्टी के खाते में आएगी। उन्होंने दावा किया है कि सीट के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बारिश कम होने के बाद ग्रामीण राजकोट के बड़े हिस्से को सूखा प्रभावित घोषित कर किसानों को राहत पहुंचाई है। फसल बीमा प्रीमियम के तहत उसने 2,600 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

गौरतलब है कि राजकोट लोकसभा क्षेत्र में बड़ा हिस्सा ग्रामीण है और किसान तथा कृषि संकट यहां ज्वलंत मुद्दा है। इन्हीं मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस ने दावा किया है कि भाजपा सरकार सूखा प्रभावित किसानों को फसली बीमा मुहैया कराने में असफल रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातराजकोटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील