लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पार्क में सुबह की सैर के साथ वोट भी मांग रहे हैं भाजपा, कांग्रेस और आप के प्रत्याशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 20:34 IST

चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और आप के नई दिल्ली से उम्मीदवार ब्रजेश गुप्ता सोमवार को उन उम्मीदवारों में शामिल रहे, जिन्होंने ज्यादातर सुबह के समय का इस्तेमाल प्रचार करने में किया। हर्षवर्धन ने कहा कि ‘यह वह समय होता है, जब आप एक स्थान पर ज्यादातर लोगों से मिल सकते हैं। इस समय आप किसी परिवार के सभी सदस्यों से भी मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी (आप) के नयी दिल्ली से उम्मीदवार गुप्ता ने भी प्रचार अभियान सुबह छह बजे शुरू किया और वह एक दिन में तीन पार्कों में घूमे। उन्होंने कहा कि एक ही जगह आपको 500-600 लोग कहां मिलेंगे।सुबह प्रचार करने की महत्ता बताते हुए भाजपा के पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में पार्कों की अहम भूमिका है।

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी के बीच उम्मीदवार धूप खिलने से पहले ही चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। सुबह के समय पार्कों में सैर सपाटा करना ना केवल लोगों के लिए माकूल है बल्कि उम्मीदवार भी वोट मांगने के लिए सुबह की सैर पर निकलने लगे हैं।

चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और आप के नई दिल्ली से उम्मीदवार ब्रजेश गुप्ता सोमवार को उन उम्मीदवारों में शामिल रहे, जिन्होंने ज्यादातर सुबह के समय का इस्तेमाल प्रचार करने में किया। हर्षवर्धन ने कहा कि ‘यह वह समय होता है, जब आप एक स्थान पर ज्यादातर लोगों से मिल सकते हैं। इस समय आप किसी परिवार के सभी सदस्यों से भी मिल सकते हैं। पश्चिम दिल्ली में पश्चिम विहार में के एल शर्मा पार्क के बाहर भाजपा कार्यकर्ता सुबह साढ़े छह बजे हर्षवर्धन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ताकि दिन के लिए प्रचार अभियान शुरू किया जा सके। जब लोग जॉगिंग कर रहे थे या हरी घास पर व्यायाम कर रहे थे तो ‘नमो’ टीशर्ट और भाजपा के स्कार्फ पहने पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माइक पर नारे लगाने शुरू कर दिए।

मौजूदा सांसद को पार्क से सुबह छह बजे अपना प्रचार अभियान शुरू करना था। नमो टीशर्ट, ट्रैक पैंट और जॉगिंग जूते पहने हुए वह करीब एक घंटे बाद पहुंचे। जैसे ही वह पार्क में घुसे तो उन्होंने सुबह की सैर पर निकले लोगों से बातचीत करनी शुरू कर दी। हाल ही में हर्षवर्धन ने जिस जिम का उद्घाटन किया था उस पर एक्सरसाइज कर रहे लोगों से उन्होंने सबसे पहले बात की। इसके बाद उन्होंने दूसरे लोगों से मुलाकात की। करीब 30 मिनट में उन्होंने पार्क में 50-60 लोगों से मुलाकात की और उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट देने की अपील की।

एक महिला ने उन्हें अपनी परेशानी बताई जिसे उन्होंने ध्यान से सुना और उसका निवारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह प्रचार के लिए मीरा बाग इलाके की ओर निकल गए। चूंकि पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर रहा तो सुबह छह बजे से दस बजे का समय प्रचार करने के लिए सबसे मुफीद माना जा रहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नयी दिल्ली से उम्मीदवार गुप्ता ने भी प्रचार अभियान सुबह छह बजे शुरू किया और वह एक दिन में तीन पार्कों में घूमे। उन्होंने कहा कि एक ही जगह आपको 500-600 लोग कहां मिलेंगे। यह सुबह प्रचार करने का फायदा है। साथ ही दिन में काफी गर्मी भी हो रही है। कार्यकर्ताओं को भी सुबह प्रचार करना आसान लग रहा है।

सुबह प्रचार करने की महत्ता बताते हुए भाजपा के पार्षद नीरज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की राजनीति में पार्कों की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘यह वह जगह है जहां लोग बहस करते हैं , दिल्ली में क्या हो रहा है और राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा करते हैं। पार्कों में जाने से आमने-सामने बात हो जाती है, जिससे एक जुड़ाव बनने में मदद मिलती है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील