लाइव न्यूज़ :

जया प्रदा पर बयान देकर फंसे आजम खान, एफआईआर दर्ज, महिला आयोग ने भी भेजा नोटिस

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2019 10:45 IST

आजम खान के बयान पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आजम खान को नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर से इस बार सपा के उम्मीदवार है आजम खानचुनावी सभा में आजम खान पर जया प्रदा के बारे में विवादित टिप्पणी का आरोपआजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज, महिला आयोग भी लिया मामले का संज्ञान

रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के बाद अब आजम खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समाजवादी पार्टी के रामपुर से उम्मीदवार आजम खान के खिलाफ विवादित टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें नोटिस भेजा है। आजम खान ने रविवार को एक चुनावी सभा में एक अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है।

आजम खान ने रविवार को चुनावी सभा में कहा, 'मैं उन्हें (जया प्रदा) को रामपुर लेकर आया था। आप इस बात के गवाह है कि मैंने किसी को भी उनका शरीर छूने नहीं दिया। उनका असली चेहरा पहचानने में आपको 17 साल लगे लेकिन मैं केवल 17 दिन में जान गया कि वह अंडर...** खाकी रंग का पहनती हैं।' 

हलांकि, बाद में विवाद बढ़ने के बाद आजम ने सफाई दी कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। आजम खान ने साथ ही दावा किया कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आजम ने कहा, 'मैं रामपुर से नौ बार विधायक रहा हूं। मुझे मालूम है कि क्या कहना है। अगर कोई भी यह साबित कर दे कि मैंने किसी का नाम लिया है या किसी का अपमान किया है, तो मैं चुनाव से पीछे हट जाऊंगा।'

आजम के बयान पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने जया प्रदा पर अभद्र बयान को लेकर आजम खान को नोटिस भेजा है। इससे पहले रविवार को ही अध्यक्ष रेखा शर्मा ने साफ कर दिया था कि आजम को नोटिस भेजा जा रहा है और साथ ही चुनाव आयोग से भी यह अनुरोध किया जाएगा कि उन्हें (आजम खान) चुनाव लड़ने से रोका जाए।

बता दें कि आजम और जया प्रदा के आपसी रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में बेहद तल्ख रहे हैं। आजम खान हालांकि साल 2004 में जया प्रदा के पक्ष में थे। माना जाता है कि उन्होंने ही जया प्रदा को तब रामपुर से सपा का टिकट दिलवाया था। इसके बाद समीकरण बदलते चले गये और 2009 के बाद से दोनों के बीच कई मौकों पर जुबानी जंग और तनातनी देखी जाती रही है। 

जया प्रदा 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से समाजवादी पार्टी की ओर से सासंद रही हैं। बाद में 2010 में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। जया प्रदा पिछले ही महीने बीजेपी से जुड़ी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावरामपुरजयाप्रदाआज़म खानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो