लाइव न्यूज़ :

चुनाव के नतीज़े आने से पहले ही हार गया चुनाव आयोग ,कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल

By शीलेष शर्मा | Updated: May 13, 2019 20:36 IST

चुनाव की निष्पक्षता को लेकर हद तो तब हो गयी जब राजधानी दिल्ली के मटिआला की बूथ संख्या 96 पर मतदाता मिलन गुप्ता वीवीपैट मशीन में ही  ईवीएम का बटन दबाने पर जिसको वोट नहीं दिया उसका चुनाव चिन्ह दिखने लगा। सीधा अर्थ था वोट दिया किसी को जा रहा था किसी और को।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की बहन जाह्नवी वोट डालने गयी तो उनका वोट पहले डाला जा चुका था। शरद पवार ने भी अपना अनुभव साझा किया जिसमें वोट डाला किसी को ईवीएम से वोट गया भाजपा को।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में केवल सप्ताह का समय बचा है , 23 मई को परिणाम घोषित होंगे ,कौन राजनैतिक दल जीतेगा यह तभी साफ़ होगा लेकिन चुनाव आयोग नतीज़े आने से पहले ही हार गया है। यह सवाल सोशल मीडिया में उठ रहा है ,जिसका बड़ा कारण चुनाव के दौरान फर्जी मतदान , वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब ,ईवीएम का खराब होना ,सात चरणों में मतदान कराने के बाबजूद पश्चिमी बंगाल में बूथों पर हिंसा की खबरें चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। यह पहला चुनाव है जहाँ आयोग को हज़ारों शिकायतों और ज्ञापनों से रूबरू होना पड़ रहा है। 

चुनाव की निष्पक्षता को लेकर हद तो तब हो गयी जब राजधानी दिल्ली के मटिआला की बूथ संख्या 96 पर मतदाता मिलन गुप्ता वीवीपैट मशीन में ही  ईवीएम का बटन दबाने पर जिसको वोट नहीं दिया उसका चुनाव चिन्ह दिखने लगा। सीधा अर्थ था वोट दिया किसी को जा रहा था किसी और को। मिलन गुप्ता ने जब इसकी शिकायत प्रासाइडिंग ऑफिसर से की तो उसने गुप्ता को नोडल ऑफिसर से बात करने को कह कर उनको टाल दिया ,नोडल अधिकारी ने सेक्टर अधिकारी पर टाल दिया ,हैरत की बात तो यह थी कि एक के बाद एक अधिकारी गुप्ता पर दबाव बनाते रहे कि वह शिकायत न करें। मिलन ने ट्वीट कर अपनी पीड़ा को साझा किया। 

यह केवल मिलन की कहानी नहीं ,पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की बहन जाह्नवी वोट डालने गयी तो उनका वोट पहले डाला जा चुका था। शरद पवार ने भी अपना अनुभव साझा किया जिसमें वोट डाला किसी को ईवीएम से वोट गया भाजपा को। अमेठी में तो शाम के झुरमुटे में ईवीएम ट्रकों में भर कर ले जाई जा रहीं थी। ईवीएम खराबी की बात तो जैसे आम थी ,देश के हर प्रान्त से ख़बरें आयीं। माया ,सिद्धू ,आज़म ,मेनका पर आचार सहिंता के उलंघन को लेकर  प्रतिबंध लगा लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मोदी पर कार्यवाही करने का साहस आयोग नहीं जुटा पाया ,कार्यवाही की आयोग ने खानापूरी की वह भी तब जब सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग पर शिकंजा कसा। 

लाचार चुनाव और उसमें बैठे मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली ने लोगों को टी एन शेषन जैसे मुख्य चुनाव आयुक्त की याद ताज़ा कर दी ,जिनके डर से राजनैतिक दल थर्र थर्र कांपते थे ,यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज चुनाव आयोग अपने ही चुनाव आयुक्त की राय जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के फ़ैसले से असहमति जतायी को रिकॉर्ड पर लेने को तैयार नहीं था ,सच को मीडिया से छिपाया गया। 

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप