लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी के पास दो मतदाता पहचान पत्र, यूपी व दिल्ली चुनाव आयोग को समन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2019 16:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देएक पहचान पत्र उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का है, जबकि दूसरा चांदनी चौक इलाके का है।खुराना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया, ‘‘ आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए सुनीता ने चुनावी प्रक्रिया और मानकों की पूरी तरह से अवहेलना की।

दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) रखने के मामले में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ एक शिकायत को लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों को बुधवार को समन जारी किया।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शैफाली बरनाला टंडन ने दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना द्वारा दायर कराई गई एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों के अधिकृत अधिकारियों को समन जारी करते हुए सुनीता केजरीवाल से जुड़े सभी संबद्ध वैध रिकॉर्ड पेश करने को कहा है।

 

अदालत अब इस मामले की सुनवाई तीन जून को करेगी। खुराना ने दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ एक आधिकारिक मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके पास दो पहचान पत्र हैं। एक पहचान पत्र उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का है, जबकि दूसरा चांदनी चौक इलाके का है।

खुराना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया, ‘‘ आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए सुनीता ने चुनावी प्रक्रिया और मानकों की पूरी तरह से अवहेलना की। आरोपी ने जान-बूझकर दो अलग-अलग जगहों पर मतदाता सूची में अपना नाम बरकरार रखा।’’ केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील