लाइव न्यूज़ :

अमेठी में रोड शो के बाद राहुल गांधी ने भरा पर्चा, सोनिया, प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा रहे मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2019 13:12 IST

Lok Sabha Election 2019: पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने अमेठी में रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष के रोड शो में उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा और बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। पर्चा भरने के दौरान राहुल की मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नजर आईं।

Open in App
ठळक मुद्देपर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने अमेठी में निकाला रोड शोपर्चा भरने के दौरान मौजूद रहे जीजा वाड्रा, बहन प्रियंका और मां सोनिया

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (10 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन भरा। राहुल गांधी ने चौथी बार यहां से पर्चा भरा है। पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी ने अमेठी में रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष के रोड शो में उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा और बहन प्रियंका गांधी भी नजर आईं। पर्चा भरने के दौरान राहुल की मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी नजर आईं। 

पर्चा भरने से पहले राहुल गांधी जैसी ही अमेठी पहुंचे, उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके रोड शो में भारी भीड़ दिखाई दी। रोड शो के दौरान राहुल के साथ रॉबर्ड वाड्रा, प्रियंका गांधी के अलावा उनका भांजा रेहान और भांजी मिराया ही वाहन पर सवार नजर आईं।

रॉबर्ट वाड्रा पहले ही कह चुके थे कि वह राहुल और सोनियां गांधी के नामांकन के दौरान उनके साथ नजर आएंगे। उन्होंने कांग्रेस के लिए यूपी समेत देश भर में प्रचार करने की बात भी कही थी। बता दें कि अमेठी में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होगा और वोटो की गिनती 23 मई को होगी।

सोनिया गांधी  गुरुवार (11 अप्रैल) को रायबरेली से पर्चा भरेंगी। अमेठी और रायबरेली में पर्चा भरने की प्रकिया 10 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चलेगी। 

बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। यह उनकी पारवारिक सीट मानी जाती है क्योंकि यहां से राहुल गांधी के दिवंगत पिता और पूर्व प्रधान राजीव गांधी भी चार बार सांसद रहे थे। एक बार राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी भी अमेठी से चुनाव जीत चुकी हैं। वहीं, अब तक के चुनाव इतिहास में अमेठी से कांग्रेस 13 बार चुनाव जीत चुकी है। 

13वीं लोकसभा के लिए 1998 में हुए चुनाव में पहली बार बीजेपी नेता संजय सिंह को यहां सफलता मिली थी और एक बार यहां जनता पार्टी का सांसद भी रह चुका है। 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के रविंद्र प्रताप सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी ने अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाया है। वह 2014 के चुनाव में भी राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी की उम्मीदवार थीं लेकिन करीब दो लाख वोटों से हार गई थीं। 

बीजेपी इस बार दावा ठोक रही है कि राहुल से अब अमेठी की जनता का भरोसा उठ गया है और स्मृति ईरानी यहां से जीतेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो यहां तक कहा है कि राहुल गांधी का केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने का मतलब है कि वह अमेठी से डर कर भाग रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसअमेठीamethi-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए