लाइव न्यूज़ :

जनता का ध्यान बंटाने के लिए गाली-गलौज का इस्तेमाल कर रही है बीजेपी: मनीष तिवारी

By भाषा | Updated: April 16, 2019 19:49 IST

आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव केंद्र की राजग सरकार के ‘‘काम नहीं करने’’ पर ‘‘जनमतसंग्रह’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने संस्थाओं को नष्ट किया और कृषि संकट दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए गाली-गलौच का इस्तेमाल करने पर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रही है क्योंकि उसके पास ‘‘कोई चुनावी मुद्दा’’ नहीं है और उसका कोई प्रदर्शन नहीं है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने कहा, ‘‘मुश्किल यह है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनका कोई कार्यप्रदर्शन नहीं है। इसलिए आप (जनता का) ध्यान कैसे बंटाएंगे? आप अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और फिकरेबाजी कर रही हैं। भारत के लोग गुमीरह नहीं होंगे। वे गत पांच वर्षों के दौरान तोड़े गए वादों से नाराज हैं और वे इस चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को एक सबक सिखाएंगे।’’ हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती ने गत रविवार को हिमाचल प्रदेश में एक रैली के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहे थे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया की।

आनंदपुर साहिब सीट पर कांटे की टक्कर 

आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार तिवारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव केंद्र की राजग सरकार के ‘‘काम नहीं करने’’ पर ‘‘जनमतसंग्रह’’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने संस्थाओं को नष्ट किया और कृषि संकट दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। तिवारी 2014 में चुनाव नहीं लड़े थे। कांग्रेस ने उन्हें इस चुनाव में आनंदपुर साहिब संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

शिरोमणि अकाली दल ने इस सीट से वर्तमान सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा को फिर से टिकट दिया है। आप ने यहां से नरिंदर सिंह शेरगिल को उतारा है। तिवारी शुरू में चंडीगढ़ सीट से टिकट चाहते थे। यद्यपि पार्टी ने वहां से चार बार सांसद रहे पवन कुमार बंसल को टिकट दिया है।

प्रतिद्वंद्वियों द्वारा उन्हें बाहरी कहने पर तिवारी ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान से नहीं आया हूं। आपका बाहरी से क्या मतलब है? क्या मैं पाकिस्तान से आया हूं? पंजाब एक छोटा सा राज्य है और किसी पर भीतरी का या बाहरी का लेबल लगाने का मतलब है कि आप वास्तविक मुद्दों से दूर हैं। मेरा जन्म चंडीगढ़ में हुआ और वहीं पला बढ़ा। यदि हम बाहरी (बहस) में पड़े तो चंदूमाजरा बाहरी हैं क्योंकि वह पटियाला से आते हैं। वह आनंदपुर साहिब से चुनाव क्यों लड़ रहे हैं।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील