लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया के बिगड़े बोल, कहा- केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है

By भाषा | Updated: April 10, 2019 04:02 IST

प्रदेश भाजपा ने मोढवाडिया की टिप्पणी की निंदा की। भाजपा प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा, “इससे साबित होता है कि हार के डर से कांग्रेस पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है।

Open in App

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है। मोढवाडिया ने बनासकांठा जिले के दीसा कस्बे में एक रैली में 2014 में मोदी की तरफ से दिए गए एक बयान की याद दिलाई जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके जैसे “56 इंच सीने” वाला व्यक्ति ही बड़े निर्णय ले सकता है।

मोढवाडिया ने कहा, “एक सेहतमंद व्यक्ति का सीना 36 इंच का होता है, बॉडी बिल्डर का सीना 42 इंच का हो सकता है, केवल गधों का सीना 56 इंच का होता है और बैलों का सीना 100 इंच का होता है।” उन्होंने कहा, “भक्त (मोदी प्रशंसक) यह बात नहीं समझते और इस बात से खुश होते हैं जब कोई कहता है कि उनके नेता का सीना 56 इंच का है।”

प्रदेश भाजपा ने मोढवाडिया की टिप्पणी की निंदा की। भाजपा प्रवक्ता भरत पांड्या ने कहा, “इससे साबित होता है कि हार के डर से कांग्रेस पार्टी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है। प्रयोग किए गए शब्द अनुचित, चौंकाने वाले और निंदनीय हैं।” उन्होंने कहा, “राज्य के लोग कांग्रेस की इस अपमानजनक एवं पाकिस्तान समर्थित भाषा का जवाब चुनावों में देंगे।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए