लाइव न्यूज़ :

अगर कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं तो राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री: आनंद शर्मा

By भाषा | Updated: April 21, 2019 16:19 IST

Open in App

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने रविवार को कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलती हैं तो राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। शर्मा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी राजग सरकार का वही हाल होगा जो 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का हुआ था और 'इंडिया शाइनिंग' अभियान के बावजूद भाजपा हार गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘नेतागण तय करेंगे कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि कौन सी पार्टी आगे है। अगर कांग्रेस आगे है तो अगले प्रधानमंत्री हमारे प्रमुख राहुल गांधी होंगे।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘चुनाव पूर्व गठबंधन होते हैं और चुनाव के बाद भी गठबंधन होते हैं। यह सब नतीजों पर निर्भर करेगा।’’ मौजूदा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन की भविष्यवाणी करते हुए शर्मा ने कहा, ‘‘यही सवाल 2004 में भी हमारे सामने रखा गया था जब अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में कहीं बेहतर प्रधानमंत्री थे, लेकिन क्या हुआ था? ‘भारत उदय’ नाकाम हो गया था, वही अब होने वाला है।” उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन एक बात मैं आपसे कह सकता हूं कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे और भाजपा हार जाएगी।

कांग्रेस को अधिक संख्या में सीटें मिलेंगी।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘ सवाल यह है कि विमर्श का विषय क्या है? क्या पीएम लोगों से कुछ वादा कर रहे हैं? क्या पीएम को पिछले पांच वर्षों के दौरान अपने कार्यों का हिसाब नहीं देना चाहिए?’’ उन्होंने कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा अपने अभियान में भावनात्मक अपीलों का सहारा ले रहे हैं।

शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘वे लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। यह शर्म की बात है। इस देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री सशस्त्र बलों का उपयोग राजनीतिक एजेंडे के लिए कर रहे हैं। इसके लिए उनकी निंदा की जानी चाहिए।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘भारतीय सेना नरेंद्र मोदी सरकार की नहीं है। यह लोगों और राष्ट्र की है। उन्होंने हमारे सैनिकों की शहादत और बलिदान का अपमान किया है।’’ शर्मा ने कहा कि आतंकवाद से मुकाबले के बारे में भाजपा को कांग्रेस को सीख देने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश की सबसे पुरानी पार्टी ने इस लड़ाई में दो प्रधानमंत्रियों- इंदिरा गांधी और राजीव गांधी- को खोया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए