लाइव न्यूज़ :

मोदी लहर से गिरा कांग्रेस पर कहर, 18 राज्यों में नहीं खुला खाता, 9 राज्यों में केवल एक सीट

By विनीत कुमार | Updated: May 25, 2019 13:22 IST

कांग्रेस के लिए मुश्किल की बात ये रही कि उसके कई दिग्गज चुनाव हार गये। इस हार में कांग्रेस के 9 ऐसे बड़े चेहरे शामिल हैं, जो पूर्व में किसी राज्य में मुख्यमंत्री रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव-2019 के नतीजों ने कांग्रेस के सामने खड़ी की बड़ी चुनौती18 राज्यों में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं जीत सका, यूपी में बुरा हाल, केवर सीट आई खाते में

लोकसभा चुनाव-2019 में करारी हार के बाद कांग्रेस इसके कारणों के मंथन में जुटी है। कांग्रेस की कमोबेश वही हालत हुई है जो 2014 में हुई थी। हार का आलम ये रहा कि कांग्रेस इस बार कुल 18 राज्यों एवं केंद्रशासित क्षेत्रों में खाता भी खोल नहीं सकी।

यही नहीं, राहुल गांधी तक को अमेठी में अपनी सीट स्मृति ईरानी के खिलाफ गंवानी पड़ी। कांग्रेस को सबसे ज्यादा दहाई अंकों में सीट केरल से मिली। कांग्रेस पार्टी केरल में 14 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही। इसके बाद कांग्रेस ने तमिलनाडु में आठ और पंजाब में भी आठ सीटें जीतीं।

कांग्रेस का 18 राज्यों में नहीं खुला खाता: कांग्रेस का इस बाद आंध्र प्रदेश, हरियाणा समेत गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम, दिल्ली, सिक्किम, राजस्थान, चंडीगढ़, त्रिपुरा, दादर एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप में खाता नहीं खुला। पार्टी यहां एक भी सीट नहीं जीत सकी।

कांग्रेस का वोट शेयर: कांग्रेस का वोट शेयर इस बार भी नहीं बढ़ सका। कांग्रेस को बीजेपी के 38 प्रतिशत के मुकाबले केवल 19.5 प्रतिशत वोट मिले। साल 2014 में भी करीब इतने ही प्रतिशत वोट कांग्रेस को मिले। अगर एनडीए की बात करें तो उसे 45 फीसदी वोट मिले।

9 राज्यों में कांग्रेस को केवल एक सीट: कांग्रेस 9 राज्यों में केवल एक सीट दर्ज कर सकी। इसमें बिहार, गोवा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, मेघालय, उत्तर प्रदेश ऐसे राज्य हैं। पुडुचेरी में भी कांग्रेस ने सीट जीती है जहां केवल एक लोकसभा सीट है।

कांग्रेस के 9 पूर्व मुख्यमंत्री हारे: कांग्रेस के लिए मुश्किल की बात ये रही कि उसके कई दिग्गज चुनाव हार गये। इस हार में कांग्रेस के 9 ऐसे बड़ी चेहरे भी शामिल हैं, जो पूर्व में किसी राज्य में मुख्यमंत्री रहे हैं। ये नाम हैं- शीला दीक्षित, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, दिग्विजय सिंह, वीरप्पा मोइली, सुशील कुमार शिंदे, अशोक चव्हाण, अरुणाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे नबाम तुकी और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसशीला दीक्षितनरेंद्र मोदीराहुल गांधीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?