लाइव न्यूज़ :

गंदी नाली का कीड़ा, पागल कुत्ता, बंदर, भस्मासुर, हिटलर, गंगू तेली, जानिए मंच पर पीएम मोदी को क्यों याद आईं गालियां

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 8, 2019 18:12 IST

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने उनकी तुलना हिटलर, दाऊद इब्राहिम, मुसोलिनी आदि से की है । मोदी ने कहा, ‘‘मैं अपने घर हरियाणा आया हूं और कुरुक्षेत्र सचाई की धरती है इसलिए यहां से मैं देशवासियों को उनकी प्रेम वाली डिक्शनरी और वो मेरे लिए किस तरह के शब्द इस्तेमाल करते हैं, उसके बारे में बताऊंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेताओं ने मेरे बारे में अपशब्द कहे, मेरी मां को भी नहीं छोड़ा : पीएम मोदीकांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, एक ने मुझे भस्मासुर कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर अपशब्द कहने के आरोप लगाए। मोदी ने कहा कि कांग्रेस प्रेम वाली डिक्शनरी से मेरे लिए तरह-तरह की गालियां चुनती हैं और पार्टी ने मेरी मां को भी नहीं छोड़ा। कुरुक्षेत्र में एक रैली में उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनके भ्रष्टाचार को रोका और उनके वंशवाद को चुनौती दी, जिस कारण प्रेम के नाम पर वे मुझे गालियां देते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने उनकी तुलना हिटलर, दाऊद इब्राहिम, मुसोलिनी आदि से की है । मोदी ने कहा, ‘‘मैं अपने घर हरियाणा आया हूं और कुरुक्षेत्र सचाई की धरती है इसलिए यहां से मैं देशवासियों को उनकी प्रेम वाली डिक्शनरी और वो मेरे लिए किस तरह के शब्द इस्तेमाल करते हैं, उसके बारे में बताऊंगा।’’

उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी भले उनके पिता राजीव गांधी का अपमान करें लेकिन उनके मन में प्रधानमंत्री के लिए प्यार है । मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस के एक नेता ने मुझे गंदी नाली का कीड़ा कहा, एक नेता ने मुझे पागल कुत्ता कहा, एक ने मुझे भस्मासुर कहा।

विदेश मंत्री रहे कांग्रेस के नेता ने मुझे बंदर कहा जबकि एक ने मेरी तुलना भस्मासुर से की। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी मां का भी अपमान किया गया और पूछा गया कि मेरे पिता कौन हैं और याद रखिए मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सब कहा गया।’’

वह हरियाणा में दूसरी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने फतेहाबाद में जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो उनके टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं । उन्होंने कहा कि किसी ने भी कांग्रेस नेताओं के इस व्यवहार के बारे में सवाल नहीं किया।

मोदी ने कहा, ‘‘जो मेरे टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं, कांग्रेस ने उनको टिकट देकर उनका समर्थन किया और उनका मनोबल बढ़ाया, इसलिए कि वे मोदी के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं । ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह के शब्द बोलना ठीक नहीं है।

बच्चे स्कूलों-कॉलेजों में पढ़ते हैं, वे भी मेरा भाषण सुन रहे हैं लेकिन उन्हें इस तरह की(कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द)भाषा ना तो सीखनी चाहिए, ना ही बोलनी चाहिए। ’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसप्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी