लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावः कांग्रेस ने 4 मौजूदा विधायकों को दिया टिकट लेकिन 3 हारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 24, 2019 2:35 PM

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद खोए हुए जनाधार को प्राप्त करने में कामयाबी मिली है। पार्टी ने राज्य के 11 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की है व कांग्रेस को केवल दो सीटें ही मिल पाई है। वर्ष 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में केवल एक सीट ही मिली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में मोदी लहर के बीच दीपक बैज जीतने में कामयाब रहे लेकिन तीन अन्य विधायक लोकसभा चुनाव हार गए।राज्य में बीते विधानसभा चुनाव में 90 में 68 सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में वह इस जीत को कायम रखेगी।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस ने चार मौजूदा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन इसमें से तीन को हार का सामना करना पड़ा है।

राज्य में बीते विधानसभा चुनाव में 90 में 68 सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में वह इस जीत को कायम रखेगी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जहां नए चेहरों पर दांव खेला वहीं सत्ताधारी दल ने अपने चार मौजूदा विधायकों को बस्तर, सरगुजा, रायगढ़ और महासमुंद लोकसभा सीट से उतारने का फैसला किया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

कांग्रेस ने सरगुजा लोकसभा सीट से प्रेमनगर क्षेत्र के विधायक खेलसाय सिंह को, बस्तर लोकसभा सीट से चित्रकोट के विधायक दीपक बैज को, रायगढ़ लोकसभा सीट से धर्मजयगढ़ के विधायक लालजीत सिंह राठिया को तथा महासमुंद लोकसभा सीट से अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेंद्र साहू को चुनाव मैदान में उतारा था।

लेकिन इनमें से केवल दीपक बैज ही चुनाव जीत सके व तीन अन्य को हार का सामना करना पड़ा। बस्तर लोकसभा सीट में दीपक बैज की जीत के साथ ही इस सीट पर वर्ष 1998 से लगातार भाजपा की जीत का सिलसिला थम गया। बैज ने भाजपा के प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को 38982 मतों से पराजित किया है।

देश में मोदी लहर के बीच दीपक बैज जीतने में कामयाब रहे लेकिन तीन अन्य विधायक लोकसभा चुनाव हार गए। सरगुजा लोकसभा सीट से प्रेमनगर से कांग्रेस के विधायक खेलसाय सिंह को भाजपा की रेणुका सिंह ने 157873 मतों के बड़े अंतर से हराया है।

वहीं धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक लालजीत सिंह राठिया रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के गोमती साय से 66027 मतों से हार गए हैं। राज्य के महासमुंद ​सीट पर जीत के ​लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेंद्र साहू को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन धनेंद्र साहू भाजपा के चुन्नीलाल साहू से 90511 मतों से चुनाव हार गए।

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद खोए हुए जनाधार को प्राप्त करने में कामयाबी मिली है। पार्टी ने राज्य के 11 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की है व कांग्रेस को केवल दो सीटें ही मिल पाई है। वर्ष 2004, 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में केवल एक सीट ही मिली थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Next Prime Minister: 'देश का दुर्भाग्य होगा अगर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ पीएम बनेंगे', योगेंद्र यादव ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 6: 58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11.13 करोड़ वोटर, यहां जानें दलों और प्रत्याशियों की लिस्ट

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में भाजपा का पसीना छुड़ा रहा छठा चरण!, सभी सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन से सीधा मुकाबला

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को केंद्र में सरकार बदलेगी, बहुमत के निशान से नीचे भाजपा, कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा-इंडिया गठबंधन के लिए "रुझान बेहद उत्साहजनक"

भारतLok Sabha Elections 6th Phase: '25 मई छुट्टी का नहीं, ड्यूटी का दिन है', एलजी विनय सक्सेना की दिल्ली के वोटरों से अपील

भारत अधिक खबरें

भारत4 जून लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मुंबई में बिकेगी शराब, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति

भारतएलजी वीके सक्सेना द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली की अदालत ने मेधा पाटकर को दोषी ठहराया

भारतGurugram Water Crisis: सुबह 4 घंटे करेंगे यह काम, लगेगा 5 हजार का जुर्माना, जानिए पूरा मामला

भारतBihar Chunav 2024: लालू यादव के लड़के हैं, नौंवी फेल आदमी और क्रिकेट खेलने गए तो पानी ढोते थे, तेजस्वी यादव पर प्रशांत किशोर का कटाक्ष

भारतक्या होती है असॉल्ट राइफल? भारतीय सेना किन असॉल्ट राइफल्स का करती है इस्तेमाल, जानें