लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारियां निभाने नहीं दे रहा: चंद्रबाबू नायडू

By भाषा | Updated: April 26, 2019 14:45 IST

Open in App

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह उनकी सरकार की शक्तियों को हड़प रहा है और उसे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि आंध्रप्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने मीडिया को कथित तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री के पास समीक्षा बैठक करने का अधिकार नहीं है क्योंकि अभी आदर्श आचार संहिता प्रचलन में है।

 नायडू ने आरोप लगाया कि सीईओ ने अपर महानिदेशक (आसूचना) को भी निर्देश दिया कि वह मुख्यमंत्री को रिपोर्ट न करें। नायडू ने अपने पत्र में आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘आदर्श आचार संहिता में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है। मैं कर्तव्यों से बंधा हूं और समीक्षा बैठक करने के शक्ति से युक्त हूं। सीईओ गलत सूचना फैला रहे हैं और अपने अधिकार क्षेत्र से आगे जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर सरकार की शक्तियों को हड़पने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘चुनाव आयोग को ऐसा कोई प्राधिकार नहीं मिला है जिससे वह निर्वाचित सरकार को उसके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोक सके।’’

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग केंद्र के भाजपा नीत सरकार और इसी पार्टी की दूसरी राज्य सरकारों और उनकी सहयोगियों की मदद कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने 15 अप्रैल को मंत्रिमंडल की बैठक की थी जबकि आदर्श आचार संहिता प्रचलन में थी और यहां तक आज भी, नियमित तौर पर सुरक्षा संबंधी बैठकें केंद्र स्तर पर हुई हैं।

उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री नियमित रूप से समीक्षा बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में 42 दिन लगेंगे और इतने दिनों के लिए प्रशासनिक कार्यों को नहीं रोका जा सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगआंध्रप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?