लाइव न्यूज़ :

बंगाल के 05 जिलों की 08 सीटों पर 12 मई को मतदान, टीएमसी, कांग्रेस, भाजपा व वाम मोर्चा में टक्कर

By भाषा | Updated: May 11, 2019 14:52 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां चुनावी रैलियां की हैं। ममता बनर्जी ने कई सारे रोडशो भी किए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देन सीटों पर 1,33,69,749 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 83 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। केन्द्रीय बलों की कुल 770 कंपनियों को तैनात करेगा, जो 15,428 मतदान केन्द्रों में से लगभग 100 प्रतिशत को कवर करेंगी।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल के पांच जिलों की आठ सीटों पर रविवार को मतदान होगा। इन आठ सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा घटकों- माकपा, भाकपा और फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला है।

इन सीटों पर 1,33,69,749 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और 83 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में बांकुड़ा के वन क्षेत्र जंगल महल, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम और पुरुलिया जिलों में मतदान होगा।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर (एससी) निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग केन्द्रीय बलों की कुल 770 कंपनियों को तैनात करेगा, जो 15,428 मतदान केन्द्रों में से लगभग 100 प्रतिशत को कवर करेंगी।

इन सभी आठ सीटों में से अधिकतर पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। बांकुड़ा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा क्योंकि कांग्रेस ने यहां अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यहां चुनावी रैलियां की हैं। ममता बनर्जी ने कई सारे रोडशो भी किए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसटीएमसीभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो