लाइव न्यूज़ :

साल भर के अंदर ही भाजपा ने पलट दी बाजी, 2018 के उपचुनाव में हारे थे गोरखपुर, फूलपुर और कैराना, 2019 में जीते

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 24, 2019 17:35 IST

भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की बयार उत्तरप्रदेश में पिछले साल हुए तीन लोकसभा उपचुनावों में मिली हार के जख्म पर जीत का मरहम भी लगा गयी। भाजपा ने पिछले साल गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा सीटों के हुए उपचुनाव में मिली शिकस्त की भरपाई इस आम चुनाव में कर ली। तीनों सीटों पर उसके प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हुए।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी स्टार रवि किशन ने गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराया।फूलपुर पर केशरी देवी पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव को हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने तबस्सुम को 92 हजार 160 मतों से पराजित करके इस सीट पर फिर से भाजपा को कब्जा दिला दिया।

भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की बयार उत्तरप्रदेश में पिछले साल हुए तीन लोकसभा उपचुनावों में मिली हार के जख्म पर जीत का मरहम भी लगा गयी।

भाजपा ने पिछले साल गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा सीटों के हुए उपचुनाव में मिली शिकस्त की भरपाई इस आम चुनाव में कर ली। तीनों सीटों पर उसके प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में पिछले साल मार्च में हुए उपचुनाव में बसपा से मिले समर्थन के बूते सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने भाजपा को हराकर उसे करारा झटका दिया था।

लेकिन बृहस्पतिवार को घोषित परिणामों में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी स्टार रवि किशन ने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद को तीन लाख से ज्यादा मतों से हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी।

फूलपुर सीट पर पिछले साल हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल ने भाजपा के कौशलेन्द्र सिंह पटेल को हराकर भगवा दल से यह सीट छीन ली थी। हालांकि इस बार केशरी देवी पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव को हराकर यह सीट फिर से भाजपा की झोली में डाल दी।

कैराना सीट पर भी पिछले साल हुए उपचुनाव में भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। तब रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह को हरा दिया था। मगर इस बार भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने गठबंधन की तरफ से सपा के टिकट पर लड़ रही तबस्सुम को 92 हजार 160 मतों से पराजित करके इस सीट पर फिर से भाजपा को कब्जा दिला दिया। 

भाजपा ने दो विधानसभा सीटों का उपचुनाव भी जीता

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने उत्तरप्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी धमाकेदार जीत हासिल की है। भाजपा विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई इन दोनों सीटों पर गत 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के साथ ही मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित परिणामों के मुताबिक आगरा उत्तरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को 60 हजार 31 मतों से पराजित किया। खंडेलवाल को कुल एक लाख 5762 वोट मिले, जबकि शर्मा को 45 हजार 731 मत प्राप्त हुए।

आगरा उत्तरी सीट भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के गत 10 अप्रैल को हुए निधन की वजह रिक्त हुई थी। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले की निघासन सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने जीत हासिल की है। यह सीट उनके पिता भाजपा विधायक राम कुमार वर्मा के सितम्बर 2018 में निधन के कारण खाली हुई थी।

शशांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद कय्यूम को 53 हजार 282 मतों से हराया। शशांक को एक लाख 20 हजार 222 वोट मिले। वहीं, कय्यूम को 68 हजार 896 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 403 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की कुल संख्या 311 हो गयी है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपीयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील