लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने कहा, बुआ ने अपने लिए बड़ा बंगला बनवाया, बबुआ टोंटी चुरा ले गया

By भाषा | Updated: May 13, 2019 21:14 IST

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा- बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दल अपनी हार देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी जाति पूछ रहे हैं । योगी ने अलग- अलग चुनावी जनसभाओं में कहा, ''अपनी हार को देखकर सपा-बसपा अब अभद्र टिप्पणियों पर उतारू हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने योग को दुनिया के सामने भारत के नाम से पेटेंट करवा दिया । अब कोई भी अपने नाम से योग को पेटेंट नहीं करा सकता है।योगी ने कहा कि एक नहीं अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से मोदी ने एक व्यापक परिवर्तन भारत में करने की कोशिश की है । 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा- बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दल अपनी हार देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी जाति पूछ रहे हैं । योगी ने अलग- अलग चुनावी जनसभाओं में कहा, ''अपनी हार को देखकर सपा-बसपा अब अभद्र टिप्पणियों पर उतारू हो गए हैं।

यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी जी से अब जाति पूछी जा रही है ।'' उन्होंने कहा, ''मोदी जी की जाति पूछने वालों से ये पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने दलितों और गरीबों के लिए क्या किया ? वहीं मोदी जी ने दलितों और गरीबों के लिए विकास कार्य किए हैं ।''

योगी ने कहा, ''अभी तक ऐसा नहीं हुआ कि भारत के किसी प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों के पैर धोए हों ।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गरीब हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। किसी को जाति पूछकर उसे लाभ नहीं दिया गया। योगी ने कहा कि मोदी ने गरीबों को, महिलाओं को, युवाओं और किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया ।

योगी ने कहा, ''बुआ (मायावती) की सरकार थी तो गरीबों का मकान बनाने के बदले अपना बंगला सबसे बड़ा बना लिया लेकिन बबुआ (अखिलेश यादव) तो उससे भी बड़ा निकला। पहले सरकारी पैसे से बंगला बनाया और फिर कोर्ट ने आदेश दिया तो टोंटी चुरा ले गया ।''

उन्होंने कहा कि मोदी ने योग को दुनिया के सामने भारत के नाम से पेटेंट करवा दिया । अब कोई भी अपने नाम से योग को पेटेंट नहीं करा सकता है। योगी ने कहा कि एक नहीं अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से मोदी ने एक व्यापक परिवर्तन भारत में करने की कोशिश की है । 

\

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीमायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण