लाइव न्यूज़ :

संघ ने चुनाव में भाजपा की जीत को ‘राष्ट्रीय शक्तियों की जीत’ बताया, जन भावनाओं का स्वागत हो

By भाषा | Updated: May 23, 2019 18:38 IST

आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने अपने बयान में कहा, ‘‘एक बार फिर देश को स्थिर सरकार मिली है और यह करोड़ों भारतीयों का भाग्य है। यह राष्ट्रीय शक्तियों की विजय है।’’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस विजय की यात्रा में जिन जिनका योगदान रहा, उन सभी का अभिनंदन।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही समस्त कटुतायें समाप्त हों और विनम्रता के साथ व्यक्त जन भावनाओं का स्वागत हो।आरएसएस के डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा, ‘‘यह चुनाव भारत की दो भिन्न अवधारणाओं के बीच की लड़ाई थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को ‘राष्ट्रीय शक्तियों की जीत’ करार दिया। संघ ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही समस्त कटुतायें समाप्त हों और विनम्रता के साथ व्यक्त जन भावनाओं का स्वागत हो।

आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने अपने बयान में कहा, ‘‘एक बार फिर देश को स्थिर सरकार मिली है और यह करोड़ों भारतीयों का भाग्य है। यह राष्ट्रीय शक्तियों की विजय है।’’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस विजय की यात्रा में जिन जिनका योगदान रहा, उन सभी का अभिनंदन।

लोकतंत्र का आदर्श विश्व के सम्मुख एक बार पुनः प्रस्तुत हुआ है। आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम विश्वास व्यक्त करते हैं कि नूतन सरकार जन सामान्य की भाव - भावनाओं के साथ ही इच्छा - आकांक्षाओं को भी पूर्ण करने में सफल सिद्ध होगी।

निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने के साथ ही समस्त कटुतायें समाप्त हों और विनम्रता के साथ व्यक्त जन भावनाओं का स्वागत हो।’’ उधर, आरएसएस के डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा, ‘‘यह चुनाव भारत की दो भिन्न अवधारणाओं के बीच की लड़ाई थी। एक तरफ़ भारत की प्राचीन अध्यात्म आधारित एकात्म, सर्वांगीण और सर्वसमावेशी जीवनदृष्टि या चिंतन था जिसे दुनिया में हिंदू जीवन दृष्टि या हिंदू चिंतन के नाम से जाना जाता रहा है।

वहीं, दूसरी तरफ, वह अभारतीय दृष्टि थी जो भारत को अनेक अस्मिताओं में बाँट कर देखती रही है और अपने निहित स्वार्थ के लिए समाज को जाति, भाषा, प्रदेश या उपासना पंथ के नाम पर बाँटने का काम करती रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ बाँटने की राजनीति करने वालों ने समाज को जोड़ने वाली और उसे एकात्म दृष्टि से देखने वाली शक्ति का हमेशा ही विरोध ही किया है।

तरह तरह के आधारहीन, झूठे आरोप लगातार कर ग़लतफ़हमी पैदा करने का प्रयास किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता के समय से ही चल रही यह वैचारिक लड़ाई अब एक निर्णायक मोड़ पर आ पहुँची है। यह चुनाव इस लड़ाई का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

जब समाज एक होने लगा, तो बाँटने की राजनीति करने वालों का धरातल खिसकता नजर आने लगा और उन सभी ने करीब आ कर, एक दूसरे का साथ देकर इस जोड़ने वाली शक्ति का सामना करने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारत की बुद्धिमान जनता ने सर्वसमावेशी भारत का समर्थन कर विकास के सूत्र को विजयी बनाया है। भारत की जनता इसके लिए बधाई की पात्र है। इस वैचारिक लड़ाई में भारत के पक्ष के मज़बूत नेतृत्व का और सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष