लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः 2019 में BJP को 2014 की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी, NDA को पूर्ण बहुमत : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: May 14, 2019 13:56 IST

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और जनता के साथ लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार की प्रमुख रूप से तीन विशेषताएं हैं- एक अन्त्योदय, दूसरा देश का विकास और तीसरा देश की सुरक्षा। इन तीनों क्षेत्रों में हमारी सरकार को शानदार कामयाबी हासिल हुई है। इसका स्पष्ट परिणाम धरातल पर दिख रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में प्रधानमंत्री पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार मुकाबला मोदी बनाम सोनिया गांधी / मनमोहन सिंह था, इस बार मोदी जी के सामने कौन है।कांग्रेस के पिछले पांच साल के कामकाज को देखा जाए और मोदी जी के पांच साल के कामकाज को देखा जाए, तो स्पष्ट होता है कि मोदी जी की सरकार में सुरक्षा के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व काम हुआ है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव में 2014 से अधिक सीट जीतने की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को कहा कि इस चुनाव में राजग को दो-तिहाई बहुमत की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

राजनाथ ने कहा, ‘‘ भारतीय जनता पार्टी 2014 से भी ज्यादा सीटें इस लोकसभा चुनाव में जीतने जा रही है। राजग को दो तिहाई बहुमत की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।’’ उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में प्रधानमंत्री पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार मुकाबला मोदी बनाम सोनिया गांधी / मनमोहन सिंह था, इस बार मोदी जी के सामने कौन है। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षियों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि वो सरकार बनाएंगे, लेकिन जनता इनसे पूछ रही है कि इनका नेता कौन है क्योंकि यह अज्ञात है।

सिंह ने कहा कि स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और जनता के साथ लुका-छिपी का खेल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार की प्रमुख रूप से तीन विशेषताएं हैं- एक अन्त्योदय, दूसरा देश का विकास और तीसरा देश की सुरक्षा। इन तीनों क्षेत्रों में हमारी सरकार को शानदार कामयाबी हासिल हुई है। इसका स्पष्ट परिणाम धरातल पर दिख रहा है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जब से आम चुनाव का सिलसिला शुरु हुआ है तब से प्रायः हर चुनाव में महंगाई मुद्दा होता था लेकिन 2004 और 2019 के चुनाव में महंगाई मुद्दा नहीं बन पाया और आर्थिक मंच पर यह हमारी सरकार की बहुत बड़ी कामयाबी है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘विडंबना है कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कांग्रेस ने अपने एक्शन से कमजोर किया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में हिंदू आतंकवाद की नई थ्योरी दे दी, जो आतंकवाद को बढावा देने वाला है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस शुरुआत से गरीबी हटाओ की बात करती आई है। लेकिन इन्होंने गरीबी दूर करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए।अब राहुल जी कह रहे हैं कि अब तक अन्याय होता रहा, हम ‘न्याय’ करेंगे। तो इस अन्याय का जिम्मेदार कौन है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस के पिछले पांच साल के कामकाज को देखा जाए और मोदी जी के पांच साल के कामकाज को देखा जाए, तो स्पष्ट होता है कि मोदी जी की सरकार में सुरक्षा के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व काम हुआ है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील