लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के गढ़ नांदेड़ में भाजपा ने कसी कमर, मराठा मानुष के बीच होगी प्रतिस्पर्धा

By भाषा | Updated: April 10, 2019 13:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने नांदेड़ में आधारभूत संरचना का काम शुरू किया।चव्हाण नांदेड़ के मौजूदा सांसद हैं और उनका मुकाबला भाजपा के प्रताप चिखलीकर से है, जो अभी लातूर जिले के लोहा से विधायक हैं।

कांग्रेस का गढ़ समझे जाने वाली नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने बाजी पलटने की तैयारी में है। यहां से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मैदान में हैं। नांदेड़ मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित है और यह उन दो सीटों में से एक है जिस पर कांग्रेस ने 2014 जीत हासिल की थी। तब इस राज्य की कुल 48 सीटों में से केवल दो सीटें ही कांग्रेस जीत सकी थी।

चव्हाण नांदेड़ के मौजूदा सांसद हैं और उनका मुकाबला भाजपा के प्रताप चिखलीकर से है, जो अभी लातूर जिले के लोहा से विधायक हैं। दोनों ही मराठा समुदाय से आते हैं और मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

चिखलीकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ भाग्यवश या दुर्भाग्यवश, मैं सभी प्रमुख दलों का हिस्सा रहा हूं।’’ वह कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा में रह चुके हैं। चिखलीकर ने चव्हाण पर निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काम ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने नांदेड़ में आधारभूत संरचना का काम शुरू किया। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली वर्तमान राज्य सरकार ने 45 करोड़ रुपये की जल भंडारण योजना को भी मंजूरी दी है।

चव्हाण ने 1987 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। हांलाकि 1989 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। नांदेड़ हमेशा से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है लेकिन 1989 और फिर 2004 में पार्टी को यहां से हार का सामना करना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव के लिए यहां 17,19,247 मतदाता हैं और 14 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। महाराष्ट्र की 48 सीटों पर चार चरणों में 11,18,23, और 29 अप्रैल को मतदान होगा। भाषा निहारिका शोभित शोभित शोभित

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील