लाइव न्यूज़ :

एनडीए में सीट पर चर्चा,  शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- भाजपा को 280 सीट के आंकड़े पर पहुंच पाना ‘‘थोड़ा मुश्किल”

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 16:23 IST

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भाजपा महासचिव राम माधव के बयान को दोहराया है कि भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी और उसे अगली सरकार के गठन के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो शिवसेना को खुशी होगी।माधव ने कहा था, “अगर हम अपने दम पर 271 सीटें ला पाएं तो हम बहुत खुश होंगे।” साथ ही उन्होंने कहा था, “राजग के साथ हम आसानी से बहुमत हासिल करेंगे।” 

शिवसेना के एक नेता ने भाजपा महासचिव राम माधव के बयान को दोहराया है कि भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी और उसे अगली सरकार के गठन के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि भाजपा के लिए 280 सीट के आंकड़े पर पहुंच पाना ‘‘थोड़ा मुश्किल” दिख रहा है जैसा कि वह 2014 के चुनावों में कर पाई थी।

राउत ने एक टीवी चैनल से कहा, “राम माधव ने जो कहा वह सही है। राजग अगली सरकार बनाएगी। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होगी। फिलहाल, भाजपा के लिए अपने दम पर 280-282 के आंकड़े तक पहुंच पाना मुश्किल दिख रहा है लेकिन हमारा राजग “परिवार” बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा।”

राउत ने मंगलवार को कहा कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो शिवसेना को खुशी होगी। राउत ने कहा, “मैं राम माधव के बयान का स्वागत करता हूं और शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा होगी। हमें खुशी होगी अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं।”

उद्धव ठाकरे नीत पार्टी के निवर्तमान लोकसभा में 18 सदस्य हैं और वह भाजपा की बड़ी सहयोगी है। यह महाराष्ट्र में भाजपा नीत सरकार का भी हिस्सा है। राम माधव ने पिछले हफ्ते एक मीडिया साक्षात्कार में कहा था कि लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा को अगली सरकार बनाने के लिए सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी।

माधव ने कहा था, “अगर हम अपने दम पर 271 सीटें ला पाएं तो हम बहुत खुश होंगे।” साथ ही उन्होंने कहा था, “राजग के साथ हम आसानी से बहुमत हासिल करेंगे।” 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाराम माधवनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो