लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज का दावा, कहा- देश में 2024 में नहीं होगा चुनाव

By भाषा | Updated: March 16, 2019 15:25 IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज उन्नाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Open in App

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2019 में 'मोदी की सुनामी' है और 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा । अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज ने शुक्रवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, ''2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा । 2014 में तो मोदी लहर थी लेकिन 2019 में मोदी नाम की सुनामी आई हुई है ।''

उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती । इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, कभी (ये लोग) प्रियंका गांधी को राजनीति में ले आते हैं तो कभी गठबंधन हो जाता है । साक्षी महाराज ने कहा ‘‘हमारे नेता नरेन्द्र मोदी सारे विश्व के लोकप्रिय नेता हैं और अब देश भर में चर्चा हो रही है कि 'मोदी हैं तो देश है' ।’’

उन्होंने कहा, ''पहली बार देश में जागृति आयी है । हिन्दू जाग गया है । लोग जाग गये हैं । मैं संन्यासी हूं । मुझे लगता है कि इस चुनाव के बाद 2024 में चुनाव नहीं होगा । केवल यही चुनाव है जो देश के नाम पर लड़ा जा रहा है ।'' 

उन्नाव से लड़ सकते हैं टिकट

बीजेपी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश बीजेपी के प्रभारी महेंद्र नाथ पांडे को लिखे खत में किसी भी प्रकार के धमकी की ख़बरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हें उन्नाव से टिकट मिलेगा लेकिन अगर नहीं भी मिलता है तो वो लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

बीते दिन ही खबर आई थी कि साक्षी महाराज ने प्रदेश में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को चिट्ठी लिख कर धमकी दी है कि अगर उन्हें इस बार टिकट नहीं मिलता है तो पार्टी को चुनाव में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो