लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी अब इस नये नारे के साथ उतरेगी मैदान में, राष्ट्रवाद को भी पार्टी बनायेगी मुद्दा

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 6, 2019 09:31 IST

इससे पहले 'नामुमिकन अब मुमिकन है' का नारा मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं के प्रसार-प्रचार को ध्यान में रखते हुए दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी कर रही थी 'नामुमिकन अब मुमिकन है' नारे पर कामपुलवामा आतंकी हमले और फिर भारत के एयर स्ट्राइक के बाद नई रणनीति'अबकी बार, फिर मोदी सरकार' का नारा भी छूटेगा पीछे

इस बार लोकसभा चुनाव- 2019 के दौरान बीजेपी नये नारे के साथ मैदान नें उतर सकती है। बताया जा रहा है कि पार्टी सरकार के नारे 'नामुमिकन अब मुमिकन है' को 'मोदी है तो मुमिकन है' के रूप में पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पार्टी ने इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मोदी है तो मुमिकन है' का नारा राजस्थान के टोंक में मंच से बोलकर इसका संकेत दे दिया है कि आने वाले चुनाव में यही भाजपा का नारा होने वाला है। सूत्रों के अनुसार एयर स्ट्राइक के बाद बने माहौल से भाजपा विपक्षी दलों पर मनोवैज्ञानिक जीत हासिल कर चुकी है। चुनाव में इससे निश्चित तौर पर राजनीतिक फायदा होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने जिस तरह आतंकवाद और एयरस्ट्राइक पर खुलकर बोलना शुरू किया है उसे भी यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाएगी। भाजपा के केंद्रीय इकाई के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार कांग्रेस और दूसरी पार्टियों ने जिस तरह से एयर स्ट्राइक को लेकर सरकार पर सवाल उठा रही हैं उससे भाजपा को राष्ट्रवाद को मुद्दा बनाने में मदद मिल रही है। उन्हें जब तक इसका अहसास होगा भाजपा काफी आगे निकल चुकी होगी। 

वह जिस रास्ते पर चल रहे हैं उससे उनका अपना पारंपरिक मतदाता भी सहमत नहीं होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राष्ट्रवाद मोदी सरकार के कामकाज के मुद्दे पर हावी हो जाएगा? इस पर पार्टी के नेता कहते हैं कि आम लोग मोदी सरकार के कामकाज से लाभान्वित हुए ही हैं राष्ट्रवाद की भावना इन लोगों को एकजुट करेगी। 

गौरतलब है कि 'नामुमिकन अब मुमिकन है' का नारा मोदी सरकार ने अपनी योजनाओं के प्रसार-प्रचार को ध्यान में रखते हुए दिया था। इसके तहत जनधन, मुद्रा, उज्जवला, आयुष्मान भारत, सौभाग्य, प्रधानमंत्री फसल बीमा और बाकि तमाम योजनाओं का प्रचार किया जा रहा है। 

'अबकी बार, फिर मोदी सरकार' 

इससे पहले भाजपा की ओर से 'अबकी बार, फिर मोदी सरकार' को चुनावी नारे के रूप में पेश किया जा रहा था। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इसकी झलक देखने को मिली थी। लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के बाद बदली परिस्थितयों में भाजपा नेताओं को मोदी हैं तो मुमिकन है ज्यादा सटीक और कारगर लग रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय वायुसेना स्ट्राइकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा