लाइव न्यूज़ :

सुल्तानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी पर वरुण गांधी का विवादित बयान, संजय गांधी का लड़का हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 3, 2019 16:43 IST

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी ने कहा कि पहले सुल्तानपुर की पहचान थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। मेरे आने के बाद आप देश दुनिया में कहीं भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से, जबकि उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने दोनों की सीट बदल दी है।मेनका ने कहा कि अभी तक 330 गांवों में जा चुकी हूं। यह जमीन मेरे पति संजय गांधी और बेटे की है।

 

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार तेज है। उत्तर प्रदेश में चार चरण के मतदान खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर सीट पर मतदान 12 मई को है। यहां पर भाजपा की प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उनके बेटे वरुण गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में वरुण गांधी गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह पर जमकर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। इसमें भाजपा के फायर ब्रांड नेता कह रहे हैं कि आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस वीडियो में वरुण गांधी कह रहे हैं कि पहले सुल्तानपुर की पहचान थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। मेरे आने के बाद आप देश दुनिया में कहीं भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है।

बेटे की तरह मेनका गांधी भी विपक्ष पर निशाना साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में सुल्तानपुर की एक रैली में कहा, "अभी तक 330 गांवों में जा चुकी हूं। यह जमीन मेरे पति संजय गांधी और बेटे की है। इसलिए मैं याद दिला रही हूं कि सुल्तानपुर में गठबंधन का उम्मीदवार नहीं चल पा रहा है"।

बता दें कि वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से, जबकि उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने दोनों की सीट बदल दी है। 2014 में वरुण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव जीता था, लेकिन 2019 के चुनाव में वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को बीजेपी ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मां मेनका की सीट पीलीभीत से वरुण गांधी उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा,"एक गांव के लोग काफी डरे हुए थे और बता रहे थे कि शाम में धमकियां आती हैं। लोगों को पीटा जाता है। मैंने कहा कि बस भगवान से डरो। ये मोनू टोनू तो ऐसे पीछे आते जाएंगे जैसे गाजर मूली होते हैं मंडियों में। पिछली बार आम चुनाव लगा था, एक ये जूता खोलता था और दूसरा ये जूता खोलता था। मेरी बात याद रखना।" आपको बता दें कि गठबंधन प्रत्याशी हैं चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह, जिनके भाई का नाम मोनू सिंह है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वरुण गांधीमेनका गांधीसुल्तानपुरपीलीभीतराहुल गांधीअमेठीप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीअमित शाहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष