लाइव न्यूज़ :

बीजेपी ने पीएम मोदी के चुनाव प्रचार के लिए 11 लाख कार्यकर्ताओं को दी स्पेशल ट्रेनिंग, वोटरों को लुभाने के बताए गए तरीके

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 26, 2019 16:39 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से  26 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पीएम मोदी वाराणसी से दोबारा चुनावी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के बारे में भी ट्रेनिंग दिया गया है। कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया है कि उन्हें समाज के वंचित वर्ग तक कैसे पहुंचना है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए 11 लाख कार्यकर्ताओं को स्पेशल ट्रेनिंग दी है। बीजेपी पार्टी के महासचिव पी मुरलीधर राव ने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी। बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से लेकर मीडिया मैनेजमेंट तक के बारे में ट्रेन्ड किया है।

महासचिव पी मुरलीधर राव का कहना है कि पीएम मोदी के चुनावी कैम्पेन को लेकर बीजेपी पार्टी किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। ये स्पेशल ट्रेनिंग पाए कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में वोटरों से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी देने का काम करेंगे।

पी. मुरलीधर राव में कहा कि पार्टी अर्थव्यवस्था लेकर लोगों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर फोकस कर रही है। इसमें राष्ट्र गौरव लेकर पहचान की राजनीति भी शामिल है। राव ने कहा, किसी अन्य दल के पास इस तरह की ताकत नहीं है," जो कार्यबल को प्रशिक्षित करने के काम करे। हमारे कार्यकर्ता को हम वैचारिक रूप से भी प्रेरित करना चाहते हैं। 

राव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के बारे में भी ट्रेनिंग दिया गया है। कार्यकर्ताओं को यह भी बताया गया है कि उन्हें समाज के वंचित वर्ग तक कैसे पहुंचना है। इसके साथ ही देश के पत्रकारों के कैसे संबंध बनाने हैं ये भी बताया गया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से  26 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वाराणसी में दाह संस्कार करने वालों के प्रमुख जगदीश चौधरी शुक्रवार को शहर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे। चौधरी को 'डोम राजा' भी कहा जाता है। इसके अलावा पीएम मोदी के प्रस्तावक में दो महिलाएं भी शामिल थीं। पीएम मोदी वाराणसी से दोबारा चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?