लाइव न्यूज़ :

शाह ने कहा, मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है, 300 सीट पार करेगी

By भाषा | Updated: May 15, 2019 15:26 IST

शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि भाजपा पांचवें और छठे चरण के मतदान के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। सातवें चरण के बाद पार्टी 300 सीटों के पार होने वाली है।’’ सातवें चरण के लिए मतदान 19 मई को होना है।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित बैठक तथा टीआरएस जैसी पार्टियों के संघीय मोर्चा बनाने के कदम का मखौल उड़ाते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से भाजपा पर असर नहीं पड़ता।वे विपक्ष का नेता चुनने के लिए मुलाकात करने वाले होंगे। साथ ही कहा कि इस बार के परिणामों में भी किसी पार्टी को इतनी संख्या में सीटें नहीं मिलेंगी कि वह विपक्ष का नेता चुन सके।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक पर यह कहते हुए चुटकी ली कि यह बैठक विपक्ष का नेता चुनने के लिए होगी।

शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि भाजपा पांचवें और छठे चरण के मतदान के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। सातवें चरण के बाद पार्टी 300 सीटों के पार होने वाली है।’’ सातवें चरण के लिए मतदान 19 मई को होना है।

 

किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 272 सीटें चाहिए। शाह ने विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित बैठक तथा टीआरएस जैसी पार्टियों के संघीय मोर्चा बनाने के कदम का मखौल उड़ाते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से भाजपा पर असर नहीं पड़ता। उसकी सीटें घटने नहीं जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वे विपक्ष का नेता चुनने के लिए मुलाकात करने वाले होंगे। साथ ही कहा कि इस बार के परिणामों में भी किसी पार्टी को इतनी संख्या में सीटें नहीं मिलेंगी कि वह विपक्ष का नेता चुन सके। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहनरेंद्र मोदीराहुल गांधीममता बनर्जीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील