लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: भदोही सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिंद ने दिया विवादित बयान, शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: April 30, 2019 21:20 IST

Open in App

भदोही लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रमेश बिन्द के खिलाफ मंगलवार को धार्मिक भावना भड़काने और ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर ब्राह्मण युवजन सभा की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी रमेश बिन्द का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बिन्द समाज के एक सम्मलेन में रमेश को मंच से यह कहते हुए देखा गया कि मिर्ज़ापुर में उनके नाम से ब्राह्मण कांपते है। वीडियो में भाजपा प्रत्याशी रमेश यह भी कहते हुए दिखते हैं कि ब्राह्मण बन्दर है।

इस संबंध में वीडियो तब का बताया गया जब यह पर्चा दाखिल नही किया था, इसलिए निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा की यह आदर्श चुनाव आचार संहिता उलंघन में नहीं आता। रिटर्निंग आफिसर ने इसकी जांच पुलिस को सौंपी थी। 

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया जांच में आवाज़ रमेश बिन्द की पाई गई है। इसी सिलसिले में ब्राह्मण युवजन सभा की तहरीर पर आज जिले के गोपीगंज थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भदोही
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतUP : भदोही के भाजपा सांसद की कथित दावत में मटन न मिलने पर मचा हंगामा

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट