लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ से भरा पर्चा, रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे 'निरहुआ'

By भाषा | Updated: April 20, 2019 18:55 IST

लोकसभा चुनाव 2019: निरहुआ ने करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन किया। डीएवी मैदान स्थित सभा स्थल पर दस बजे से ही कार्यकर्ता की भीड़ जमी हुई थी। करीब सवा बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, वन मंत्री दारा सिंह चौहान व निरहुआ मंच पर पहुंचे।

Open in App

आजमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेशलाल यादव निरहुआ शनिवार को रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ निरहुआ डीएवी मैदान से रिक्शा चलाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिस रिक्शे को निरहुआ चला रहे थे, उस पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह सवार थे। 

निरहुआ ने करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन किया। डीएवी मैदान स्थित सभा स्थल पर दस बजे से ही कार्यकर्ता की भीड़ जमी हुई थी। करीब सवा बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय, वन मंत्री दारा सिंह चौहान व निरहुआ मंच पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद रिक्शा जुलूस निकाला गया और 113 रिक्शों का जुलूस एक साथ डीएवी मैदान से रवाना हुआ। आगे वाले रिक्शे को भाजपा प्रत्याशी निरहुआ चला रहे थे तो उस पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह बैठे हुए थे। बाकी रिक्शों को रिक्शा चालक चला रहे थे और पदाधिकारी बैठे थे। नामांकन से पूर्व हुई जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश में आठ यादवों को टिकट दिया है, जिनमें से पांच उनके परिवार के हैं और दो उनके रिश्तेदार हैं। सिर्फ एक कार्यकर्ता को टिकट दिया है। भाजपा लोगों को यही बताने का काम कर रही है कि हम परिवारवाद से उपर सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिनेश लाल यादव (निरहुआ)आजमगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए