लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बिहार में एनडीए को झटका, सीतामढ़ी से जेडीयू के उम्मीदवार ने लौटाया टिकट

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2019 12:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही बिहार में जमुई और गया में अपनी रैली करते हुए एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसीतामढ़ी से जेडीयू के उम्मीदवार वरुण कुमार ने लौटाया टिकटसूत्रों के अनुसार स्थानीय नेताओं से वरुण कुमार को नहीं मिल रहा था सहयोग

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार सीतामढ़ी से जेडीयू के उम्मीदवार डॉक्टर वरुण कुमार ने अपना टिकट लौटा दिया है। एनडीटीवी के अनुसार वरुण कुमार ने ऐसा फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें जेडीयू सहित बीजेपी के स्थानीय नेताओं का बहुत साथ नहीं मिल रहा था। इस बात से वरुण कुमार खुश नहीं थे। बिहार के सीतामढ़ी में 6 मई को वोटिंग होनी है।

बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, बीजेपी और राम विलास पासवान की एलजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन के तहत बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि एलजेपी को 6 सीट दिये गये हैं। वरुण कुमार को उम्मीदवारी दिये जाने के चर्चा के दौरान भी कुछ स्थानीय नेताओं ने उनका विरोध किया था। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें टिकट दिया गया। 

सूत्रों के अनुसार वरुण के टिकट लौटाने के बाद पार्टी सीतामढ़ी से पूर्व मंत्री पिंटू सिंह को मैदान में उतार सकती है। सीतामढ़ी से महागठबंधन ने आरजेडी के अर्जुन राय को उतारा है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले ही बिहार में जमुई और गया में अपनी रैली करते हुए एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें और यहां वोटिंग 7 चरणों में होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण