लाइव न्यूज़ :

बिहार मतगणना रुझान: एनडीए तोड़ सकती है सभी पुराने रिकॉर्ड, मोदी-शाह-नीतीश की तिकड़ी के आगे तेजस्वी हो सकते हैं फुस्स

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2019 11:47 IST

बिहार में 5 पार्टियों का महागठबंधन, लेकिन 2 सीटों के लाले पड़ गए हैं। बिहार में एनडीए भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इसके कई कैंडिडेट्स ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है। इनमें दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पश्चिमी चम्पारण से संजय जायसवाल, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा ने काफी अच्छी लीड बना ली है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है।इस बार एनडीए को 40 में से 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, आरजेडी को 1 और कांग्रेस को 1 सीट में सिमट सकती है।

बिहार लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की लहर है। रुझानों से लग रहा है कि 40 लोकसभा सीटों में 38 सीट पर जीत सकती है।

बिहार में 5 पार्टियों का महागठबंधन, लेकिन 2 सीटों के लाले पड़ गए हैं। बिहार में एनडीए भारी जीत की ओर बढ़ रही है। इसके कई कैंडिडेट्स ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है। इनमें दरभंगा से गोपालजी ठाकुर, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पश्चिमी चम्पारण से संजय जायसवाल, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा ने काफी अच्छी लीड बना ली है। 

अब यहां से इन सभी जीत पक्की मानी जा रही है। गोपालजी ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी पर 1 लाख 61 हजार से अधिक मतों से लीड बना ली है, वहीं पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा से 82 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि बेगूसराय से गिरिराज सिंह ने 75 हजार से अधिक की ली बना ली है।

पूर्णिया से संतोष, कुशवाहा भी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रहे हैं और वह 40 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं मधेपुरा में जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव ने भी 42 हजार की लीड ले ली है। अररिया से बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह ने भी करीब 40 हजार मतों बढ़त बना ली है।

कांग्रेस-आरजेडी के कई दिग्गजों का बिहार में चुनाव जीतना आसान नहीं लग रहा है। पटना साहिब संसदीय सीट से कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा, पाटलिपुत्र से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं लालू की बेटी मीसा भारती, बेगूसराय सीट से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार चुनाव में पिछड़े दिख रहे हैं।

 एग्जिट पोल सर्वे में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी रिकॉर्ड जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। इस बार एनडीए को 40 में से 38 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, आरजेडी को 1 और कांग्रेस को 1 सीट में सिमट सकती है।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप