लाइव न्यूज़ :

मशहूर गायक अंकित तिवारी और बड़े भाई अंकुर तिवारी भाजपा में शामिल हुए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2019 20:42 IST

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा दोनों भाइयों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। विजय गोयल ने कहा इससे लग रहा है कि भाजपा के प्रति लोग झुक रहे है। इससे पहले भी कई सिने अभिनेता भाजपा से जुड़ चुके हैं। सनी देओल, रवि किशन, आनंद बख्शी प्रमुख हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल भाजपा के गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ मैदान में हैं।भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरा है। यह सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। 

मशहूर गायक अंकित तिवारी और उनके बड़े भाई अंकुर तिवारी मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने टि्वटर अकांउट पर यह पोस्ट किया है।

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा दोनों भाइयों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है। विजय गोयल ने कहा इससे लग रहा है कि भाजपा के प्रति लोग झुक रहे है। इससे पहले भी कई सिने अभिनेता भाजपा से जुड़ चुके हैं। सनी देओल, रवि किशन, आनंद बख्शी प्रमुख हैं। 

सनी देओल भाजपा के गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल के सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ मैदान में हैं। रवि किशन भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने रवि किशन को गोरखपुर से चुनाव मैदान में उतरा है। यह सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। 

अंकित तिवारी उत्तर प्रदेश के कानपुर से है। इनके पिता का अपना एक संगीत समूह था। इनके माता भक्तिगीत गाते थे। बचपन से ही अंकित इन दोनो के साथ बैठ कर संगीत अभ्यास करते। इन्होंने विनोद कुमार द्विवेदी के यहाँ संगीत सीखा। प्रतिदिन लगभग 12 घंटे अभ्यास करते थे।

दो दूनी चार और साहेब बीवी और यंगस्टर जैसे चित्रो के लिये संगीत। तिवारी ने सोनी टीवी, स्टार प्लस, एवं कलर्स जैसे कई टीवी वाहिकाओं के लिए संगीत किया।

इन वाहिकाओं में आने वाली सीरियल्स के लिए ब्याग्रौंड संगीत रची। कई सीरियल्स के टैटिल गीत भी गाएं। 2011 में सारेगामा की पेशकश साई की तस्वीर अल्बम के लिए संगीत रचा।

इसके बाद ये स्वतंत्र संगीतज्ञ बन गए। रिचा शर्मा द्वारा गाया हुआ झांसी की रानी लक्ष्मीबायी पर निर्मित खूब लडी मरदानी प्राजेक्ट, जो कि स्टार प्लस की पेशकश थी, को संगीत दिया। इस प्राजेक्ट के द्वारा ही ये आशिकी 2 में गाने का मौका मिला।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहविजय गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप