लाइव न्यूज़ :

बिहार में सियासी पारा चढ़ने के बीच बाहुबली MLA अनंत सिंह मुंगेर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?  

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2019 13:43 IST

सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. भाजपा-जदयू जहां एक ओर महागठबंधन पर निशाना साध रही है तो वहीं महागठबंधन के नेता फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. 

Open in App

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच अनंत सिंह के द्वारा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. मुंगेर में अनंत सिंह का पोस्टर भी लगाया जाने लगा है. हालांकि वह किस दल से चुनाव लड़ेंगे अभी यह तय नही हो पाया है, बावजूद इसके उनके द्वारा चुनाव की तैयारी शुरू कर दिये जाने के बाद राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ गई है.

सूत्रों की मानें तो अनंत सिंह को महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. भाजपा-जदयू जहां एक ओर महागठबंधन पर निशाना साध रही है तो वहीं महागठबंधन के नेता फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. 

यहां बता दें कि राजद ने साफ कह दिया है कि आपराधिक छवि के नेताओं को महागठबंधन में तरजीह नहीं दी जाएगी. लेकिन, माना जा रहा है कि अगर अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाया जाता है तो यह सहयोगी दलों के दवाब की वजह से संभव है. 

मुंगेर में अनंत सिंह के द्वारा चुनावी तैयीरी शुरू कर दिये जाने पर राजद प्रवक्ता ने कहा कि पोस्टर कौन लगाता है या तैयारी कौन कर रहा है? यह कोई मायने नहीं रखता है.  राजद ने पहले ही कह दिया है कि जो स्वच्छ छवि के लोग होंगे वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे. उन्होंने साफ कह दिया है कि अनंत सिंह पर तेजस्वी यादव ने जो कह दिया है,पार्टी का स्टैंड है वही रहेगा. 

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने अनंत सिंह को लेकर महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब शहाबुद्दीन और राजबल्लभ यादव राजद के घर की महफिल के मेहमान हैं तो अनंत सिंह से परहेज किस बात की है. राजद सहित महागठबंधन है, उसमें अनंत सिंह जैसे लोग हैं, जिन्होंने जदयू का प्राण छोड़ दिया. इसको न्यायालय ने सोसाइटी के लिए थ्रेड कहा है. 

तेजस्वी यादव को सीना ठोककर कहना चाहिए कि अनंत सिंह को बटाई पर उन्होंने कांग्रेस दिया है. जबकि, भाजपा नेता संजय टाइगर ने कहा है कि अगर राजद अनंत सिंह जैसे लोगों की छंटनी करेगा तो बचेगा कौन? उनकी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा दागी कौन है? तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी बेल पर हैं. राजद तो दागियों की पार्टी है इसलिए उन्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए क्योंकि पूरी पार्टी भ्रष्टाचारियों की है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारमुंगेर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?