लाइव न्यूज़ :

अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जादवपुर में रैली की इजाजत नहीं, हेलिकॉप्टर उतारने पर भी रोक: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: May 13, 2019 09:44 IST

पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल में अब तक 6 चरणों में चुनाव हुए हैं और कोई भी चरण शांतिपूर्ण नहीं रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज पश्चिम बंगाल में तीन रैलियां हैंजादवपुर सहित कोलकाता और नॉर्थ 24 परगना में अमित शाह की रैलीपश्चिम बंगाल में अब तक लोकसभा चुनाव के हर चरण में देखने को मिली है हिंसा

लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच तनतनी अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जादवपुर में चुनावी रैली करने की इजाजत नहीं मिली है। साथ ही उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिग की भी इजाजत स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं दी गई है।

अमित शाह की ये रैली आज (13 मई) ही जादवपुर में होनी है। यह रैली दोपहर 12.30 बजे होनी थी। अमित शाह को जादवपुर के अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और फिर नॉर्थ 24 परगना में भी एक-एक रैली करनी है। 

इससे पहले भी अमित शाह सहित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर के पश्चिम बंगाल में नहीं उतरने देने का मामला सामने आ चुका है। साथ ही पूरे लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है। पश्चिम बंगाल में अब तक 6 चरणों में चुनाव हुए हैं और कोई भी चरण शांतिपूर्ण नहीं रहा है।

सातवें चरण में 9 सीटों पर मतदान

पश्चिम बंगाल में इस बार सभी सात चरणों में लोकसभा चुनाव कराये जा रहे हैं। सातवें चरण में जादवपुर समेत 9 सीटों पर वोटिंग होने हैं। इसमें कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर समेत, दमदम, बरसात, बशीरघाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर और जादवपुर सीट शामिल हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह