लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह का ऐलान, पंजाब में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई तो देंगे इस्तीफा

By एएनआई | Updated: May 17, 2019 07:48 IST

अमरिंदर सिंह 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में कांग्रेस ने अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को सत्ता से बाहर किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस की जीत का भरोसा जतायाअमरिंदर सिंह मे कहा- पार्टी की हार हुई तो मैं भी लूंगा इसकी जिम्मेदारीपंजाब में लोकसभा की 13 सीटें, 19 मई को है राज्य में वोटिंग

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो वे इसकी जिम्मेदारी लेंगे और अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में हर मंत्री और विधायक को जिम्मेदारी दी गई है।

अमरिंदर ने कहा, 'पार्टी के हाई कमान ने फैसला लिया है कि मंत्री और विधायकों को राज्य को कांग्रेस उम्मीदवारों के हार या जीत का जवाबदेह बनाया जाए। मैं भी यही जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी सीटें जीतने में कामयाब होगी।'

अमरिंदर सिंह 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में कांग्रेस ने अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को सत्ता से बाहर किया था। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीती थी। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर 38.5 प्रतिशत रहा।

अमरिंदर सबसे पहले 2002 से 2007 के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। पंजाब में लोकसभा चुनाव 19 मई को हैं। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमरिंदर सिंहपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए