लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का ऐलान- 'सपा-बसपा साथ करेंगे चुनाव प्रचार', पर प्रियंका-चंद्रशेखर की मुलाकात पर साधी चुप्पी

By विनीत कुमार | Updated: March 14, 2019 15:14 IST

लोकसभा चुनाव-2014 में एनडीए ने 73 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि समाजवादी पार्टी को केवल 5 सीटें मिल सकी थी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने साथ मिलकर चुनाव प्रचार करने का भी फैसला किया है। अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरन दोनों दल साथ-साथ मंच पर नजर आयेंगे।

मयावती के साथ बुधवार को हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, 'हमने उत्तर प्रदेश में साथ रैली करने का फैसला किया है। यह बैठक लोकसभ चुनाव में रणनीति को लेकर थी। हमने इसमें एसपी और बीएसपी की रैलियों और योजनाओं पर बात की।'

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार हालांकि, अखिलेश ने प्रियंका गांधी के बुधवार को भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाज से मेरठ के एक अस्पताल में मुलाकात करने के सवाल टाल गये। 

उत्तर प्रदेश मे इस बार सपा और बसपा गठबंधन के तौर पर क्रमश: 37 और 38 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तीन सीट मथुरा, मुजफ्फरपुर और बागपत को आरएलडी को दिया गया है। वहीं, दोनों पार्टियों ने दों सीटें- अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के लिए छोड़ा है। अखिलेश ने कहा, 'लोकसभा चुनाव की तारीखे तय हो गई हैं। हर पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। एसपी और बीएसपी ने कुछ उम्मीदवारों की घोषणा की है। अब यह समय लोगों के पास पहुंचने का है।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा, 'सरकार ने लोगों को किये वादे को पूरा नहीं किया है। वे लैपटॉप कहां हैं जो लोगों को दिये जाने थे। नौकरी कहा है? किसानों का फायदा कहा हैं?'

लोकसभा चुनाव-2014 में एनडीए ने 73 सीटों पर कब्जा जमाया था जबकि समाजवादी पार्टी को केवल 5 सीटें मिल सकी थी। वहीं, बीएसपी का खाता तक नहीं खुला था। यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवमायावतीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील