लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: दिल्ली में गठबंधन को लेकर अब भी संशय, आप का इनकार पर कांग्रेस में चर्चा जारी

By भाषा | Updated: April 11, 2019 07:50 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली.

Open in App

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति बुधवार को और गहरा गई जब 'आप' ने तालमेल की संभावना को खारिज कर दिया, लेकिन कांग्रेस की तरफ से फिलहाल खुलकर कुछ नहीं कहा गया है. दअरसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की. 

सूत्रों के मुताबिक यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली. इस बैठक में आप के साथ गठबंधन के संभावित उम्मीदवारों पर भी बातचीत हुई. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'दोनों की मुलाकात में सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई. फिलहाल यही कहा जा सकता है कि गठबंधन की संभावना बहुत कम है.' 

दूसरी तरफ, आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'क्या ऐसा कारण है कि कांग्रेस हर वह कदम उठा रही है जिससे भाजपा को फायदा हो? ऐसी कौन सी डील हो गई है?' उन्होंने दावा किया, 'जिन जगहों पर विपक्ष मजबूती से लड़ रहा है वहां भी कांग्रेस लड़ने चली जा रही है. ये मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ताकत नहीं लगा रहे हैं.' सिंह ने कहा, 'अगर एकसाथ लड़ते तो भाजपा को रोका जा सकता था. जो कुछ हो रहा है वह समझौता नहीं है. एकतरफा समझौता नहीं हो सकता.'

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील