लाइव न्यूज़ :

आप ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, दिल्ली के मतदाता भाजपा को वोट क्यों दें?

By भाषा | Updated: May 7, 2019 19:22 IST

पांच साल में उन्होंने अब तक अपना वादा क्यों नहीं निभाया। क्या मोदी अपनी वादाखिलाफी के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता डेढ़ लाख करोड़ रुपए कर के रूप में केंद्र सरकार को देती है, जबकि इसके बदले में दिल्ली को विकास के लिए मात्र 325 करोड रुपये मिलता है।

Open in App

आप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में बुधवार को आयोजित उनकी पहली जनसभा से पहले पूछा कि पिछले चुनाव में सभी सात सीट जीतने वाली भाजपा के सांसदों ने पांच साल में क्या काम किये और दिल्ली के मतदाता इस चुनाव में उन्हें वोट क्यों दें। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि 2014 में दिल्ली की जनता ने भाजपा को सभी सात सीटों पर जिताया था।

राय ने कहा कि मोदी को रैली में दिल्ली के मतदाताओं को यह बताना चाहिये कि पांच साल पहले उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने सहित जो अन्य वादे किये थे, वे पूरे क्यों नहीं हुये। उल्लेखनीय है कि दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को मोदी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राय ने मोदी से पांच सवाल पूछते हुये कहा कि पिछले चुनाव में मोदी ने रामलीला मैदान में ही दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वादा किया था।

पांच साल में उन्होंने अब तक अपना वादा क्यों नहीं निभाया। क्या मोदी अपनी वादाखिलाफी के लिए दिल्ली की जनता से माफी मांगेंगे? उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता डेढ़ लाख करोड़ रुपए कर के रूप में केंद्र सरकार को देती है, जबकि इसके बदले में दिल्ली को विकास के लिए मात्र 325 करोड रुपये मिलता है। उन्होंने पूछा कि मोदी जी बतायें कि दिल्ली की जनता के साथ यह नाइंसाफी क्यों। राय ने मोदी से पूछा कि दिल्ली में सीलिंग ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया और प्रधानमंत्री ने सीलिंग के मुद्दे पर एक शब्द भी क्यों नहीं बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को दिल्ली वालों को यह भी बताना चाहिये कि पिछले चुनाव में भाजपा ने दिल्ली का अलग घोषणापत्र जारी किया था लेकिन इस चुनाव में दिल्ली का घोषणापत्र कहां है। इस बीच दक्षिणी दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी गुगन सिंह ने अपने अपने संसदीय क्षेत्र के संकल्प पत्र जारी किये।

पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर, गुल पनाग और प्रकाश राज ने चुनाव प्रचार किया। स्वरा भास्कर ने पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी, दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र में गुल पनाग ने राघव चड्ढा और प्रकाश राज ने चांदनी चौक में पार्टी प्रत्याशी पंकज गुप्ता के साथ रोडशो में हिस्सा लिया। गोपाल राय ने कहा कि आप के प्रचार अभियान का तीसरा चरण बुधवार को खत्म होगा। इसके बाद अगले चरण के प्रचार के तहत नौ और दस मई को पार्टी दिल्ली की 70 विधानसभाओं में 70 रोड शो का आयोजन करेगी। रोड शो की अगुवाई स्थानीय विधायक करेंगे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में विधायक नहीं है, वहां विधानसभा अध्यक्ष लोकसभा प्रत्याशी के साथ मिलकर रोडशो करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील