लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: हरियाणा में 'आप' ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा, नवीन जयहिंद को फरीदाबाद सीट से मिला टिकट

By भाषा | Updated: April 21, 2019 17:43 IST

लोकसभा चुनाव: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से सात सीटों पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है।

Open in App

हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने हिस्से की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने राज्य इकाई के प्रमुख नवीन जयहिंद को फरीदाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से सात सीटों पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले नवीन जयहिंद के अलावा पार्टी ने सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक पृथ्वीराज को अंबाला (आरक्षित) और अधिवक्ता कृष्ण कुमार अग्रवाल को करनाल सीट से टिकट दिया है।

जेजेपी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि इन नामों का ऐलान दिल्ली में आम आदमी पार्टी और जेजेपी के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में किया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफरीदाबादहरियाना लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?