लाइव न्यूज़ :

मोदी का ट्वीट,  16 मई 2014 को पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन को याद किया

By भाषा | Updated: May 16, 2019 17:25 IST

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पांच वर्ष पहले यह दिन यादगार क्षण रहा। 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से हमने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित भारत का निर्माण करने के लिये काम किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देइस चुनाव में भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था।चुनावों में भाजपा ने 543 सीटों में से 282 सीटों पर अकेले जीत दर्ज की थी और राजग को 300 से ज्यादा सीटें मिली थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच वर्ष पहले आज के दिन सामने आए लोकसभा चुनाव परिणाम के क्षण को याद किया जब भाजपा ने 2014 के चुनाव में जीत दर्ज करते हुए अपने दम पर बहुमत हासिल किया था । मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पांच वर्ष पहले यह दिन यादगार क्षण रहा। 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से हमने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने तथा एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित भारत का निर्माण करने के लिये काम किया।’’

उन्होंने कहा कि आज लोगों को आशा, आकांक्षाएं अधिक है और हम लोगों के सपने को पूरा करने और उनकी सेवा का काम जारी रखेंगे। गौरतलब है कि 16 मई 2014 को लोकसभा चुनाव 2014 के परिणामों की घोषणा हुई थी।

इस चुनाव में भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया था। चुनावों में भाजपा ने 543 सीटों में से 282 सीटों पर अकेले जीत दर्ज की थी और राजग को 300 से ज्यादा सीटें मिली थी। 2014 में भाजपा को दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा सहित राजग को 80 में से 73 सीटों पर जीत मिली थी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा को अकेले 71 सीटें मिली थी। इस बार लोकसभा चुनाव 2019 का अंतिम चरण बाकी रह गया है और 19 मई को 59 सीटों पर मतदान होगा। उसके बाद 23 मई को मतों की गणना होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए